सड़क के गड्‌ढों पर गरमाई राजनीति:पीसीसी चीफ बोले-सरकार को गड्‌ढों में डूब मरना चाहिए, मंत्री जल समाधि ले लें भोपाल15 मिनट पहले सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सड़कों के निर्माण में करप्शन का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि गड्‌ढों में सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए। मंत्री को जल समाधि ले लेना चाहिए या फिर स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए। पटवारी ने प्रदेश के आईएएस-आईपीएस अफसरों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी वैध और अवैध संपत्ति की जानकारी कांग्रेस जुटा रही है। पटवारी ने ये बातें गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि एमपी में सड़कों की हालत सबके सामने है। लोगों का पैसा लूटने वाले मंत्री जवाबदेही स्वीकार करने के बजाय यह कह रहे हैं कि सड़कें हैं तो गड्‌ढे होते रहेंगे। एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जो लूट के काम में न लगा हो। चहेती कंपनियों को टेंडर देने के नियम पटवारी ने कहा कि विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस का दो दिनी प्रशिक्षण हो रहा है, जिसमें एमपी सरकार के 52 घपलों पर चर्चा होगी और इसे विधानसभा में जोर-शोर से उठाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सिंहस्थ के लिए कराए जाने वाले कामों में करप्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंहस्थ को लेकर एमपी में सरकार द्वारा ऐसे नार्म्स बनाए जा रहे हैं, जिसमें चहेती कंपनियों को सीधा टेंडर देने की प्लानिंग की जा रही है। हैदराबाद और गुजरात की कंपिनयों को इसमें फायदा पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस लाएगी रोजगार, करप्शन पर श्वेत पत्र पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि वर्ष 2013 से आज तक कितने बच्चों को रोजगार दिया है। इसका मामला विधानसभा में उठाएंगे। कांग्रेस रोजगार और करप्शन को लेकर श्वेत पत्र लाएगी। सरकार से श्वेत पत्र मांग रहे हैं पर सरकार तो दे ही नहीं रही है। पटवारी ने कहा कि सरकार से यह मांग है कि इन्वेस्टर समिट का श्वेत पत्र जारी करे। आईएएस-आईपीएस की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहे पटवारी ने मीडिया के सामने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले आईएएस-आईपीएस अफसरों की वैध और अवैध संपत्ति की जानकारी जुटा रहे हैं। किस आईएएस-आईपीएस की कितनी संपत्ति कहां-कहां है। इसका ब्योरा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस-आईपीएस अफसर बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर घूम रहे हैं। कलेक्टरों की भाषा शैली अच्छे जनसेवक की नहीं पटवारी ने कहा कि कलेक्टरों की भाषा शैली अच्छे जनसेवक की नहीं बची है। कलेक्टर किसी को चांटा मार रहा है, किसी को औकात बता रहा है। अशोकनगर कलेक्टर और एसपी के विरुद्ध भी सभी विधायक बात करेंगे। यहां हुई एफआईआर के मामले में पारदर्शिता नहीं रही है। बीजेपी पदाधिकारियों को भी घेरा पटवारी ने कहा कि बीजेपी के चार बार के मंडल अध्यक्ष, पार्षदों की आर्थिक स्थिति का पता लगा लो। बड़े नेताओं की संपत्ति का ब्योरा लेने की व्यवस्था बन जाए तो 80 फीसदी लोग जेल चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों के प्रशिक्षण में बीजेपी सरकार के 52 घपलों पर डिस्कशन कर उसे जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलती है। आदिवासियों की एक लाख हेक्टेयर जमीन गैर आदिवासियों को बेची गई। नल से जल नहीं नल से भ्रष्टाचार हो रहा है। स्मार्ट मीटर वसूली का जरिया बन गया है।

सड़क के गड्‌ढों पर गरमाई राजनीति:पीसीसी चीफ बोले-सरकार को गड्‌ढों में डूब मरना चाहिए, मंत्री जल समाधि ले लें सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सड़कों के निर्माण में करप्शन का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि गड्‌ढों में सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए। मंत्री को जल समाधि ले लेना चाहिए या फिर स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए। पटवारी ने प्रदेश के आईएएस-आईपीएस अफसरों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी वैध और अवैध संपत्ति…

Read More

अगस्त से मध्य प्रदेश में प्रीपेड बिजली व्यवस्था शुरू पहले चरण में 50,000 सरकारी ऑफिस होंगे शामिल, आम उपभोक्ताओं को मिलेगा रिचार्ज सिस्टम

⚡ अगस्त से मध्य प्रदेश में प्रीपेड बिजली व्यवस्था शुरू पहले चरण में 50,000 सरकारी ऑफिस होंगे शामिल, आम उपभोक्ताओं को मिलेगा रिचार्ज सिस्टम 📍 इंदौर, 18 जुलाई 2025मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगस्त 2025 से राज्य में प्रीपेड बिजली वितरण प्रणाली लागू की जा रही है।इसका पहला चरण मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में शुरू होगा, जहां 10,000 से अधिक सरकारी कार्यालयों को प्रीपेड बिजली मोड पर शिफ्ट किया जाएगा। इसमें इंदौर के 1550 सरकारी…

Read More

महाकाल मंदिर के दो अतिथि निवास 39 दिन के लिए बंद सांस्कृतिक कलाकारों के लिए 45 कमरे आरक्षित, आम श्रद्धालु हो रहे परेशान

महाकाल मंदिर के दो अतिथि निवास 39 दिन के लिए बंद सांस्कृतिक कलाकारों के लिए 45 कमरे आरक्षित, आम श्रद्धालु हो रहे परेशान 📍 उज्जैन, 17 जुलाई 2025श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। इस बढ़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को ठहरने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि महाकाल मंदिर समिति के दो प्रमुख अतिथि निवासों को 39 दिनों के लिए आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। 🎭 सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अतिथि गृह…

Read More

इंदौर आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, मंत्री, महापौर और आयुक्त ने लिया पुरस्कार, शहर में जश्न शुरू ब्रह्मास्त्र इंदौर गुरुवार को दिल्ली में घोषित हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यह लगातार आठवीं बार है, जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को सम्मानित किया। इस बार इंदौर को सुपर लीग में भी शामिल किया गया है, जिसमें देश के उन 23 शहरों को जगह दी गई है जो अब तक…

Read More

अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया

कहा- इसने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, यह फैसला न्याय के लिए ट्रम्प का आह्वान ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी की लिस्ट में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, ‘लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा और प्रॉक्सी, टीआरएफ ने 22 अप्रैल, 2025 को भारत के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।…

Read More

बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतें

हिमाचल में 1200 करोड़ का नुकसान, अमरनाथ यात्रा आज से फिर शुरू ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुईं। वैशाली में 4, बांका और पटना 2-2 लोगों की जान चली गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1200 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। एक दिन के ब्रेक के बाद अमरनाथ यात्रा शुक्रवार…

Read More

दिल्ली में 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

लिखा- पेरेंट्स जब अपने बच्चों के कटे-फटे शव देखेंगे तो मुझे खुशी होगी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली में शुक्रवार को 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिला। इनमें पश्चिम विहार का रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 का अभिनव पब्लिक स्कूल शामिल है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस , बम निरोधक दस्ता और फायर सर्विस की टीमें स्कूल पहुंच गईं। सावधानी के तौर पर स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पिछले तीन दिनों में दिल्ली के करीब…

Read More

एमपी में विधायकों के लिए बनाए जाएंगे नए फ्लैट

ब्रह्मास्त्र भोपाल एमपी के विधायकों के लिए राज्य सरकार फ्लैट बनाएगी। विधायकों के लिए 102 फ्लैट बनाने के फैसले को कैबिनेट ने दस महीने पहले मंजूरी दी थी। अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन फ्लैट्स के लिए भूमिपूजन करेंगे। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया जाने वाला है, जिसके लिए विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए बनने वाले फ्लैट्स में एक विधायक को तीन हजार वर्गफीट एरिया में तीन बेडरूमए एक हॉल और किचन सहित ओपन एरिया भी मिलेगा। लोक…

Read More

ब्रिटेन में 56 साल बाद बदलाव, अब 16 साल की उम्र से वोट दे सकेंगे

इंग्लैंड। ब्रिटेन में अब वोट डालने की न्यूनतम उम्र अब 18 से घटकर 16 साल हो गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि अब 16 व 17 साल के युवा भी अगले आम चुनाव में वोटिंग कर सकते हैं। ब्रिटेन में मतदान की उम्र में आखिरी बार बदलाव 1969 में हुआ था, जब इसे 21 से घटाकर 18 साल किया गया था। इससे पहले 16-17 साल के युवा केवल स्कॉटलैंड व वेल्स में कुछ चुनावों में ही वोट डाल सकते थे लेकिन अब वे पूरे ब्रिटेन में स्थानीय, क्षेत्रीय…

Read More

भारतीय नर्स को यमन में माफी नहीं, मृतक का भाई बोला- बदला तो लेकर रहेंगे

सना। यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में फंसी भारत की नर्स निमिषा प्रिया को माफ करने से महदी परिवार ने इनकार कर दिया है। खबर है कि महदी के भाई अब्देल फत्तह महदी ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि मैं अपने भाई की हत्या के मामले में कोई माफी या समझौता नहीं चाहता। महदी ने कहा कि न्याय की जीत होगी, भले ही सजा में देरी हो, लेकिन बदला लेकर रहेंगे। चाहे कोई भी कितना दबाव डाले या मिन्नतें करे, हम क्षमा नहीं करेंगे…

Read More