अफगानिस्तान की टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, अटल-उमरजई ने फिफ्टी लगाई

ब्रह्मास्त्र अबु धाबी अफगानिस्तान ने टी-20 एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने मंगलवार को पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रन से हराया। यह अफगानिस्तान की इस टूनार्मेंट में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। फिर 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान से सेदिकुल्लाह…

Read More

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस

बिजनेसमैन कोठारी ने केस किया, आरोप-कपल को 60 करोड़ दिए थे, रकम निजी खर्च में लगाई मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। एक सीनियर पुलिस आॅफिसर ने बताया कि दोनों ही अक्सर विदेश यात्रा करते हैं, जिसकी वजह से ये कदम उठाया गया है। लुकआउट सर्कुलर का मकसद बिना किसी रुकावट जांच को पूरा करना है। बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने 14 अगस्त को शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के…

Read More

मोहन भागवत 13 को इंदौर आएंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 13 सितंबर को इंदौर में रहेंगे। सरसंघचालक भागवत का यह इंदौर में साल का चौथा दौरा है। इस बार मोहन भागवत इंदौर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। भागवत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा लिखित पुस्तक ‘परिक्रमा’ का विमोचन करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागवत पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के साथ ही संघ के आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। भागवत 14 सितंबर रविवार शाम तक इंदौर में…

Read More

ईडी ने कांग्रेस नेता विशाल अग्निहोत्री और 6 साथियों की 34.26 करोड़ की संपत्ति अटैच की

ब्रह्मास्त्र इंदौर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता विशाल अग्निहोत्री उर्फ गोलू और उनके छह सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को इनकी 34.26 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति अटैच कर ली। इनमें फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि, नकदी और विदेशी घड़ियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बाजार में इन संपत्तियों का वास्तविक मूल्य कागजी कीमत से लगभग चार गुना अधिक है। ईडी ने बताया कि गोलू अग्निहोत्री के अलावा उनके कारोबारी साझेदार तरुण श्रीवास्तव, हितेश अग्रवाल, धर्मेश रजनीकांत त्रिवेदी, श्रीनिवासन रामसमय, करण सोलंकी और धवल…

Read More

पूरे नेपाल पर सेना का कंट्रोल, पीएम ओली का इस्तीफा, फिर भी हिंसा जारी

 प्रदर्शनकारियों ने पीएम-राष्ट्रपति आवास फूंका ब्रह्मास्त्र काठमांडू नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज तीसरा दिन है। हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। नेपाली सेना ने कहा कि मुश्किल समय का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी आम लोगों और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लूटपाट और आग लगाने जैसी हरकतें हो रही हैं। ऐसी गतिविधियां बंद कर दें। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए केपी शर्मा ओली ने…

Read More

सियाचिन में भीषण हिमस्खलन- लद्दाख में 3 सैनिकों की मौत, बचाव अभियान जारी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में 9 सितम्बर को हुए भीषण हिमस्खलन में तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए। सूत्रों ने बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र के रूप में मशहूर सियाचिन में बचाव अभियान जारी है। नियंत्रण रेखा के उत्तरी सिरे पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन आम बात है, जहां तापमान नियमित रूप से -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 2021 में सियाचिन में सब-सेक्टर हनीफ में हिमस्खलन के बाद दो सैनिक मारे गए थे। अन्य सैनिकों और कुलियों को छह घंटे के अभियान के…

Read More

दिल्ली-काठमांडू के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस की सभी उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। नेपाल में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और अस्थिर हालात का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को एयर इंडिया ने दिल्ली से काठमांडू जाने और वहां से लौटने वाली अपनी चार उड़ानें रद्द कर दीं। इसी तरह इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने भी दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर अपनी सेवाएं बंद कर दीं। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यही वजह है कि यात्री विमानों को संचालन में कठिनाई हो रही है। एयर इंडिया के एक…

Read More

इजराइल का कतर की राजधानी दोहा पर हमला, हमास लीडर बाल-बाल बचे

दोहा। कतर की राजधानी दोहा में मंगलवार को कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजराइली सेना ने ऐलान किया कि उसने हमास के सीनियर नेताओं को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। ये हमला हमास चीफ खलील अल-हय्या को निशाना बनाकर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अल-हय्या बच गया, जबकि 6 अन्य लोगों की मौत हो गई। इस बीच इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भी कहा कि इजराइल इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेता है। जब यह हमला तब हुआ जब हमास नेता अमेरिका के युद्धविराम…

Read More

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे

नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 (98.2%) सांसदों ने वोट डाला। राधाकृष्णन को 452 वोट और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 15 वोट अमान्य करार दिए गए। चुनाव में कम से कम 14 विपक्षी सांसदों के एनडीए के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की अटकलें हैं। दरअसल, एनडीए के पास 427 सांसद थे। वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने राधाकृष्णन को समर्थन दिया…

Read More

नेपाल में बवाल: हिंसक प्रदर्शनों के बीच PM ओली ने दिया इस्तीफा, संसद भवन और राष्ट्रपति आवास में आगजनी

नेपाल में बवाल: हिंसक प्रदर्शनों के बीच PM ओली ने दिया इस्तीफा, संसद भवन और राष्ट्रपति आवास में आगजनी काठमांडू। नेपाल में मंगलवार को हालात बेकाबू हो गए। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे युवाओं के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इसी बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। ओली के साथ अब तक गृह, कृषि, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति मंत्री भी पद छोड़ चुके हैं। संसद से लेकर राष्ट्रपति आवास तक आगजनी प्रदर्शनकारियों…

Read More