ब्रह्मास्त्र जालंधर ब्रिटेन के ओल्डबरी पार्क में भारतीय मूल की युवती पर नस्लीय हमले और गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। एक 20 वर्षीय सिख युवती के साथ मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दिनदहाड़े रेप किया गया। यह हमला न केवल यौन अपराध था, बल्कि इसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल थीं, जिसके चलते पुलिस इसे रैसियल अटैक किए जाने के आधार पर जांच कर रही है। युवती ने पुलिस से बताया कि घटना के दौरान हमलावरों ने उसे कहा- अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
मोदी आज मणिपुर जाएंगे, 2 रैली करेंगे
ब्रह्मास्त्र इंफाल पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर रहेंगे। वे इंफाल और चुराचांदपुर में दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम यहां कई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच मई 2023 से जारी हिंसा के बाद मोदी का यह पहला दौरा होगा। वहीं, पीएम बनने के बाद उनका यह राज्य का 8वां दौरा है। इससे पहले वे 2014 से 2022 के बीच 7 बार मणिपुर जा चुके हैं। मणिपुर हिंसा के बाद विपक्ष लगातार पीएम मोदी के मणिपुर जाने की मांग करता…
Read Moreनगरीय निकायों के मामले में अहम फैसला, मुश्किल होगा अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना
उज्जैन- भोपाल। मप्र सरकार ने नगरीय निकायों के मामले में अहम फैसला लिया है और नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश-2025 लागू कर दिया है। इस अध्यादेश के लागू होने के साथ ही अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना मुश्किल होगा। दरअसल, नगरीय निकायों में काबिज अध्यक्षों के खिलाफ प्रस्ताव लाने की अवधि साढ़े चार साल कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद पर भाजपा या उसके समर्थक काबिज हैं। कई…
Read Moreरूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया सुनामी की चेतावनी जारी
कीव। रूस के कामचटका के तट पर शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने दी। यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप कामचटका के प्रशासनिक केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचटस्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूतना नहीं आई है। यूएसजीएस ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, लेकिन बाद में इसे 7.4 कर दिया। पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300…
Read Moreभागवत बोले- डर के चलते भारत पर टैरिफ लगाया गया
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लोगों (अमेरिका) को डर है कि अगर भारत मजबूत हुआ तो उनका क्या होगा, इसलिए टैरिफ लगाए जा रहे हैं। भागवत ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे कदम वो लोग उठाते हैं, जो खुद को हमेशा चर्चा में देखना चाहते हैं। भागवत ने ये बातें नागपुर में ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के 7वें स्थापना दिवस पर कहीं। दरअसल ट्रम्प ने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। यह 7 अगस्त को…
Read Moreनेपाल संकट गहराया मौतें 51 पहुंचीं, हजारों कैदी भागे
काठमांडू। नेपाल इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक संकट के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसने देश की स्थिरता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं तो दूसरी ओर जेलों से हजारों कैदियों के भाग जाने से कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हालात इतने असामान्य हो गए हैं कि नेपाल का यह संकट सिर्फ आंतरिक नहीं रहा बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में जगह बनाने लगा है। पड़ोसी भारत पर भी इसका सीधा असर पड़ता दिख रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया पर…
Read Moreसतना: महिलाओं के हंगामे से रुका शिवराज का कार्यक्रम, कांग्रेस और पुलिस में झड़प
सतना: महिलाओं के हंगामे से रुका शिवराज का कार्यक्रम, कांग्रेस और पुलिस में झड़प सतना। जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने किसानों को खाद न मिलने का आरोप लगाते हुए शिवराज के घेराव और काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। हंगामे की आशंका को देखते हुए कार्यक्रम को ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा। कैसे हुआ विवाद? गुरुवार शाम को शिवराज सिंह चौहान कुंदहरी गांव में किसान संवाद में शामिल होने वाले…
Read Moreउज्जैन: पशु चिकित्सक 9 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया
उज्जैन: पशु चिकित्सक 9 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को इंगोरिया पशु चिकित्सालय में पदस्थ पशु चिकित्सक डॉ. मनमोहनसिंह पवैया को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। मामला क्या है? शिकायतकर्ता अर्जुन गुर्जर निवासी दंगवाड़ा, तहसील बड़नगर ने लोकायुक्त एसपी आनंद यादव को आवेदन दिया था। अर्जुन के भांजे की गाय की मृत्यु हो गई थी और बीमा क्लेम के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) आवश्यक थी। यह रिपोर्ट देने के लिए डॉ. पवैया ने पहले 10 हजार रुपए रिश्वत की…
Read Moreइंदौर में अजीबोगरीब विवाद: पड़ोसी के सरनेम पर कुत्ते का नाम रखने से बढ़ा झगड़ा, दंपती से मारपीट
इंदौर में अजीबोगरीब विवाद: पड़ोसी के सरनेम पर कुत्ते का नाम रखने से बढ़ा झगड़ा, दंपती से मारपीट इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते का नाम पड़ोसी के सरनेम पर “शर्मा” रख दिया। जब पड़ोसी दंपती ने इसका विरोध किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि उनके साथ मारपीट तक हो गई। यह घटना गुरुवार रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सिटी की है। मामला कैसे बढ़ा शिकायतकर्ता वीरेंद्र शर्मा निहालपुर मंडी क्षेत्र में रहते हैं और पीथमपुर की एक…
Read Moreउज्जैन में कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा: सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
उज्जैन में कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा: सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना उज्जैन में शुक्रवार को कांग्रेस ने किसान अधिकार यात्रा की शुरुआत की। चिमनगंज मंडी परिसर में आयोजित सभा में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जीतू पटवारी का हमला – “गोमाता सड़क पर दिखीं तो कलेक्टरेट ले जाएंगे” सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
Read More