इंदौर में तीन इंजीनियरिंग छात्रों को स्कार्पियो ने रौंदा

8 घंटे पहले खरीदी नई गाड़ी ने बाइक को मारी थी टक्कर, दो की गई जान ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के लसूड़िया इलाके में लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुए भीषण हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। तीनों युवक काफी दूर गिरे। खंडवा निवासी 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना नक्षत्र चौराहे के पास की है। हादसे…

Read More

लैंड पुलिंग योजना के लिए खिलचीपुर गांव के एक ही परिवार के 3 किसान 200 बीघा जमीन देने को तैयार

किसान संघ आज विधायक, सांसद, प्रशासन को लैंड पुलिंग के विरोध में डोल बजाकर ज्ञापन देगा खिलचीपुर से गयाकोठा रास्ते पर इंदिरानगर के सामने वाली है सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन   ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारतीय किसान संघ एवं किसान संघर्ष समिति के विरोध के बीच सरकार की लैंड पुलिंग योजना को आधार मिल गया है। सिंहस्थ क्षेत्र अंतर्गत खिलचीपुर गांव के एक ही परिवार के तीन कृषक 200 बीघा (40 हेक्टेयर) जमीन देने को तैयार हैं और उन्होंने इसकी सहमति दे दी है। यह जमीन खिलचीपुर चौराहे से गयाकोटा जाने वाले…

Read More

छत गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र पटना पटना से सटे दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की मानस नया पानापुर गांव की है। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में है। ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद बबलू ने इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनवाया था, जो पुराना होने के कारण जर्जर हो गया था। इससे रविवार की रात अचानक मकान की छत ढह गई और छत के नीचे सो रहे परिवार के 5 लोगों…

Read More

भोपाल-इंदौर समेत 20 जिलों में शीतलहर

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में रविवार को शीतलहर का असर रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।…

Read More

रूस में कैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 की मौत

ब्रह्मास्त्र मास्को रूस के दागेस्तान राज्य में एक रूसी केए-226 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अची-सू गांव के पास कैस्पियन सागर क्षेत्र में हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और जमीन से टकरा गया। इस हादसे में एक ही इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्लांट (केईएमजेड) के चार कर्मचारियों की मौत हुई है। कंपनी ने 8 नवंबर को एक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की। मृतकों में प्लांट के डिप्टी जनरल डायरेक्टर और हेलीकॉप्टर के फ्लाइट…

Read More

 दावेदारों के नामों पर मंथन..जिले के बीजेपी नेताओं को भी ’कुर्सी’ की है आस

सबसे पहले स्थानीय निकायों और शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू होने की संभावना उज्जैन। उज्जैन जिले के उन बीजेपी नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों की आस जल्द ही पूरी होने वाली है जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए दावेदारों के नामों पर मंथन हो चुका है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले स्थानीय निकायों और शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर सरकार और संगठन…

Read More

बेंगलुरु एयरपोर्ट में नमाज पढ़ने का वीडियो भाजपा ने जताई आपत्ति

बेंगलुरुकु। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है। इस पर कर्नाटक में भाजपा ने आपत्ति जताई है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पूछा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे इसे मंजूरी देते हैं। प्रसाद ने कहा, ‘क्या इन लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट के क्षेत्र में नमाज पढ़ने के पहले परमिशन ली थी।’ भाजपा ने बेंगलुरु…

Read More

कार्तिक मेला मंच पर धार्मिक नृत्य एवं गीत संगीत की प्रस्तुती हुई  नटखट बंसी वाले गोकुल के राजा, बंसी बाजेगी राधा नाचेगी जैसे भक्ति गीतों से कार्तिक मेले में दर्शकों को देर तक बांधे रखा

उज्जैन।कार्तिक मेला मंच पर प्रतिदिन नगर निगम द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा जिसका नागरिकों द्वारा भरपूर आनंद लिया जा रहा है रविवार को छुट्टी होने से कार्तिक मेले में शहरवासियों की भीड़ ओर रौनक देखने को मिली साथ ही निगम द्वारा कार्तिक मेला मंच पर मालवा की मयूरी सांस्कृतिक समिति इंदौर एवं अमित शर्मा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। मालवा की मयूरी ग्रुप द्वारा कार्तिक मेला सांस्कृतिक मंच पर राधा कृष्ण महारास, सत्यभामा रुक्मणि संवाद, एक राधा एक मीरा, बंसी बाजेगी राधा नाचेगी,…

Read More

फ्रीगंज पुल पर मनमानी जारी.. वाहन लेकर रांग साइड से बेहिचक निकल रहे लोग, ट्रैफिक स्प्रिंग भी टूटी रॉन्ग साइड से निकलने वाले वाहनों को रोकने के लिए किए गए इंतजाम भी हुए ध्वस्त 

उज्जैन। पिछले दिनों फ्रीगंज पुल पर रांग साइड से निकलने वाले वाहन चालकों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा पुल पर विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि लोग रांग साइड से वाहन लेकर ना निकले और दुर्घटना का शिकार ना हो। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर किए गए इंतजाम के बाद भी यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है लोग अभी भी बेहिचक रांग साइड से अपना वाहन लेकर निकल रहे हैं। यहां यातायात पुलिस द्वारा रॉन्ग साइड से निकलने वाले वाहनों को रोकने…

Read More

योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम  हर विवाह का होगा पंजीयन

उज्जैन । देव उठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। विवाहों के शत-प्रतिशत पंजीयन के लिये प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किये गये हैं। यह योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की एक सराहनीय पहल है। इससे विवाहों का शत-प्रतिशत पंजीयन हो सकेगा, जिससे भविष्य में दंपत्ति को कानूनी अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन नियम 2008 के अनुसार राज्य के भीतर भारत के नागरिकों के बीच किसी भी विधि या रुढि़ के अधीन सत्यापित किये गये विवाह का पंजीयन किया जाता है। विवाहों का पंजीयन नहीं होने पर विशेष तौर पर महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पति की मृत्यु के बाद उनको मिलने वाले स्वत्वों के भुगतान आदि में परेशानी होती है।आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी श्र विकास मिश्रा ने बताया है कि विवाह पंजीयन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने हेतु प्रदेश के समस्त कलेक्टरों का ध्यान आकृष्ट किया गया है। जिलों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री निकाह योजना एवं अन्य सामूहिक विवाहों में कार्यक्रम स्थल पर ही विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने का सुझाव दिया गया है।

Read More