उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में काम करने वाले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 70 वर्ष है और यहां के प्रशासक की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष। खास बात यह है कि मंदिर के एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि सिविल सेवा के नियम पालनीय हैं। सिविल सेवा नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति की आयु62 वर्ष है। इसके विपरित मंदिर प्रबंध समिति में ऐसे कई कर्मचारी है जिनकी उम्र 70 वर्ष होने को आई है। मंदिर समिति को हुई एक शिकायत के बाद यह मामला सामने आ रहा है। महाकाल मन्दिर में…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
मक्का की फसल के नहीं मिल रहे दाम, नाराज किसानों का चक्काजाम
ब्रह्मास्त्र शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में मक्का के दाम गिरने से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। लुकवासा अनाज मंडी में फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 46 पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें सही दाम नहीं मिलते, उनका विरोध जारी रहेगा। लुकवासा अनाज मंडी में किसानों को मक्का के दाम केवल 900 से 1000 रुपये…
Read Moreसाख पर बट्टा लगा रही पेतरेबाजी सरकार की नियत को खूब समझ रहे किसान, मोहन – शिवराज से निराश, उमा भारती से आस
समय पर आवश्यकतानुसार जोरदार जवाब की तैयारी ब्रह्मास्त्र भोपाल हाल ही में सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को लेकर सरकार के आदेश को अधिकारियों की सियासत के रूप में देखा जा रहा है। इस पैतरे से किसानों में रार पैदा करने का अंतिम प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर किसान नीचे से ऊपर तक अंग्रेजों की गतिविधि की तरह देख रहे हैं और उसे भांपते हुए किसान भी पैंतरा खेलने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को मुरलीपुरा की बैठक में कुछ ऐंसा ही सामने आया है। 17 नवंबर…
Read Moreस्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली
महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था। रविवार दोपहर शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इससे पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना…
Read Moreकेएल राहुल वनडे में कप्तानी करेंगे
इंजर्ड श्रेयस और शुभमन बाहर, कोहली-रोहित 9 महीने बाद घर में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे ब्रह्मास्त्र दुबई साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इउउक ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंजर्ड कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हैं। वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल संभालेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर…
Read Moreसंघ के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 30 नवंबर को इंदौर में
ब्रह्मास्त्र इंदौर आरएसएस सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इस माह के आखिर में इंदौर प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में 30 नवंबर को इंदौर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संघ से सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इंदौर के प्रबुद्ध-जनों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में समाज में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। संघ के द्वारा अपने शताब्दी वर्ष में देश के नागरिकों को संघ से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश के…
Read Moreइंदौर में 27 साल से बिना पासपोर्ट रह रहा केन्याई
वीजा 1998 में खत्म, एफआईआर 2018 में, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा ब्रह्मास्त्र इंदौर दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके के बाद इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में मकान मालिकों से किरायेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन, पुलिस को इंदौर में रह रहे एक केन्याई नागरिक रिचर्ड एस मायका के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मायका का वीजा खत्म हो चुका है। वह बिना पासपोर्ट के 27 साल से यहां किराये से रह रहा है जबकि वीजा पर भारत आने वाले विदेशियों…
Read Moreजस्टिस सूर्यकांत आज 53वें सीजेआई पद की शपथ लेंगे
नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस समारोह में ब्राजील समेत सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार किसी सीजेआई के शपथ ग्रहण में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी होगी। समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वर्तमान सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल रविवार…
Read Moreराम मंदिर को एटीएस कमांडो ने घेरा, 2 करोड़ दान देने वाले 100 मेहमानों को न्योता
अयोध्या में भारी वाहनों की एंट्री रोकी गई ब्रह्मास्त्र अयोध्या अयोध्या राम मंदिर के लिए तैयार की गई धर्मध्वजा जन्मभूमि पहुंच चुकी है। इसे गुजरात में 6 कारीगरों ने 25 दिन में तैयार किया है। 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह में पीएम मोदी राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार इस ध्वज को फहराएंगे। राम जन्मभूमि और आसपास के एरिया को एटीएस कमांडो और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर रखा है। राम मंदिर की सुरक्षा 5 लेयर में की गई है। इसमें एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप), एनएसजी…
Read Moreअमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया, हैदराबाद में महिला डॉक्टर की फ्लैट में लाश मिली
सुसाइड नोट में लिखा- तनाव में हूं ब्रह्मास्त्र हैदराबाद हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है। चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था।…
Read More