दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अक्षय कुमार और करण जौहर सहित देश के कई नेताओं और सेलेब्रिटीज ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख व्यक्त किया। धर्मेंद्र के निधन के बाद…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
2026 टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल आज जारी हो सकता है, 15 फरवरी को होगा भारत-पाक मुकाबला
मुंबई में पहले दिन यूएसए से खेलेगी टीम इंडिया ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली आईसीसी 2026 मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार शाम मुंबई में जारी हो सकता है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में भारत और यूएसए के बीच खेला जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट में हर दिन ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले जाएंगे। भारत को…
Read Moreअमानक औषधियों की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित
आयुष अधिकारी बोले- ये दवाएं तुरंत लौटाएं, मरीजों को गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई करेंगे ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में अमानक औषधियों का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और नियम 1945 की धारा 33 ईई के तहत कुछ दवाओं को अमानक घोषित किया गया है। संचालनालय आयुष भोपाल मध्यप्रदेश ने इन दवाओं के विक्रय और उपयोग को प्रतिबंधित किया है। जांच ?रिपोर्ट के बाद जिला आयुष अधिकारी ने इंदौर जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को निर्देश जारी कर स्टॉक को हटाने और कंपनी को वापस भेजने…
Read Moreमां की मौत के बाद भी डटी रही बीएलओ
पार्थिव शरीर आने तक घरों से फॉर्म कलेक्ट करती रहीं, इंदौर कलेक्टर ने काम की तारीफ की ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में एसआईआर का काम कर रही एक बीएलओ ने मिसाल पेश की है। इंदौर की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी और विक्रम अवॉर्ड प्राप्त कुमारी नीलू गौड़ की मां का कैंसर से निधन हो गया। लेकिन यह पता चलने के बाद भी वे ड्यूटी करती रहीं। शनिवार 22 नवंबर को सुबह छह बजे नीलू ने अधिकारियों को फोन पर मां के निधन की सूचना दी और कहा कि मां के पार्थिव शरीर को…
Read Moreमोदी ने रामलला की धर्मध्वजा फहराई, 161 फीट के दंड में 21 किलो सोना लगा
ब्रह्मास्त्र अयोध्या अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर साढ़े 12 बजे मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। कार्यक्रम में करीब 7 हजार लोग मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी 1.5 किमी लंबा रोड शो किया। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को ही मंदिर पहुंच चुके हैं। मंदिर पर…
Read Moreइथियोपिया में 12 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का 15 किमी ऊंचा गुबार उठा, 4300 किमी दूर दिल्ली पहुंचा, कई उड़ानें रद्द
ब्रह्मास्त्र अदीस अबाबा इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइआॅक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई। यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई। सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर-जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की…
Read Moreइंदौर के सराफा बाजार में प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले कारीगर एक करोड़ का सोना लेकर बंगाली फरार
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के सराफा बाजार में एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले सात बंगाली कारीगर तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत का सोना लेकर रहस्यमय तरीके से फरार हो गए। घटना सामने आते ही पुलिस व व्यापारी दोनों सकते में आ गए हैं, और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सराफा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्वेलर्स ने इन कारीगरों को पिछले कई दिनों से विभिन्न डिजाइन के गहने तैयार करने के लिए सोना दिया था, लेकिन रविवार देर…
Read Moreपिटबुल का 6 साल के बच्चे पर अटैक, बच्चे के शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे घाव
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पिटबुल डॉग के अटैक में 6 साल का बच्चा गंभीर जख्मी हुआ है। अटैक में बच्चे का एक कान कटकर अलग हो गया। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल है। घटना 23 नवंबर की दोपहर 3 बजे के आसपास की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में बॉल से खेल रहा था। बॉल पड़ोसी के घर की ओर चली गई थी। बच्चा जब…
Read Moreकलेक्टर दतिया के आदेश पर विवाद: बीएलओ के सहयोगी बनाए भाजपा पदाधिकारी, प्रशासन सत्ता की कठपुतली बना : जीतू पटवारी
ब्रह्मास्त्र भोपाल दतिया में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश ने विवाद खड़ा कर दिया है। आदेश के अनुसार कई बीएलओ के साथ सहयोगी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कई भाजपा पदाधिकारियों और पूर्व मंडल अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इस आदेश के बाद प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में सीधे राजनीतिक पदाधिकारियों की भागीदारी को विपक्ष ने ह्ललोकतंत्र पर हमलाह्व बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आदेश को…
Read Moreसीजेआई बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने 17 केस सुने
नई दिल्ली। भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कार्यभार संभालते ही सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने मामलों की अर्जेंट लिस्टिंग के लिए ओरल (मौखिक) मेंशनिंग बंद की है। पहले दिन जस्टिस सूर्यकांत ने लगभग 2 घंटे की कार्यवाही में 17 मामलों की सुनवाई की। सीजेआई सूर्यकांत से पहले पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना ने भी मौखिक मेंशनिंग की प्रथा बंद की थी। पूर्व सीजेआई बी.आर. गवई ने इसे दोबारा शुरू किया था। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- अब केवल लिखित मेंशनिंग स्लिप ही मान्य…
Read More