मक्का के भाव को लेकर नजरअंदाजी, किसानों को हो रही हानि

ब्रह्मास्त्र उज्जैन सोयाबीन के लिए प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार भावांतर योजना लेकर आई थी। इसमें किसानों को तत्काल भुगतान मिला है। इसकी बजाय मक्का में किसानों के बुरे हाल हैं। संभाग के आगर-मालवा एवं रतलाम जिले के साथ ही उज्जैन से लगे धार जिले में इससे किसानों को हानि हो रही है। ल्ल मक्का कृषक नाराज- उज्जैन संभाग के आगर-मालवा एवं रतलाम के साथ पास के जिले धार में मक्का की अच्छी पैदावार होती है। सरकार ने सोयाबीन पर भावांतर योजना लाकर किसानों को आधार दिया लेकिन मक्का…

Read More

22 दिन में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई, उत्तरप्रदेश-गुजरात में 4-4 मौतें ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल देश के 12 राज्यों में 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं के घर दस्तक दे रहे 5.32 लाख से अधिक बीएलओ पर काम के दबाव का आरोप गहराता जा रहा है। एसआईआर के 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने केवल पश्चिम बंगाल में 34 लोगों की मौत का दावा किया। इन मौतों पर सियासत जोरों पर है। दूसरी ओर निर्वाचन आयोग…

Read More

सरकारी कॉलेजों में लाइब्रेरी तो है लेकिन लाइब्रेरियन नहीं…..

स्टाफ की कमी, परेशानी का सबब बनता जा रहा है उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी भले ही सरकारी कॉलेजों में लाइब्रेरी संचालित की जाती हो लेकिन बताया जा रहा है कि बीते लंबे समय से अधिकांश कॉलेजों में लाइब्रेरियन ही नहीं है। स्थिति यह है कि कॉलेजों के अन्य कर्मचारियों से ही ग्रंथालयों का काम संचालित कराया जा रहा है। आलम यह है कि सालों के इंतजार के बाद भी खाली पदों को भरा नहीं गया है। सरकारी कॉलेजों में पांच साल से लाइब्रेरियन नहीं…

Read More

मांगे नहीं मानी तो ग्रीन फील्ड मामले में 4 दिसंबर बाद से होगा आंदोलन, बाल हनुमान मंदिर में हुंकार भरी किसानों ने, लैंड पुलिंग पर सरकार से आरपार को तैयार

ब्रह्मास्त्र उज्जैन लैंड पुलिंग के नाराज किसानों ने बुधवार को जयसिंहपुरा में एक बार फिर से हुंकार भरी है। किसान किसी भी हालत में योजना के तहत जमीन देने को तैयार नहीं है। किसानों में आक्रोश की स्थिति देखी गई हैं। बाल हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में किसान संघर्ष समिति और भारतीय किसान संघ के किसान साथ-साथ बैठे और अगली रणनीति पर चर्चा की है। इस दौरान किसानों ने साफ तौर पर जता दिया कि किसान लैंड पुलिंग योजना के तहत सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण के लिए…

Read More

कार 30 फीट नीचे नहर में गिरी, 5 की मौत:इनमें 4 सरकारी कर्मचारी

ब्रह्मास्त्र लखीमपुर-खीरी लखीमपुर खीरी में शादी समारोह से लौट रही आॅल्टो कार 30 फीट नीचे सोती नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर को उढफ देकर बचाया गया। बताया जा रहा है कि कार का गेट लॉक हो गया था।कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। नहर के तेज बहाव में कार 30 फीट आगे निकल गई थी। थोड़ी देर में कार पानी में डूब गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फिर टॉर्च की रोशनी में ग्रामीण…

Read More

नए लेबर कोड से टेक-होम सैलरी हो सकती है कम

बेसिक पे अब सीटीसी का कम से कम 50% होना जरूरी, पीएफ-ग्रेच्युटी कंट्रीब्यूशन बढ़ेगा ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने 29 पुराने लेबर लॉज को चार नए कोड्स में मिला दिया है। ये कोड- वेजेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, सोशल सिक्योरिटी और सेफ्टी-हेल्थ पर हैं। 21 नवंबर 2025 से वेज कोड लागू हो गया है। जिसके तहत कंपनियों को अब सैलरी स्ट्रक्चर बदलना पड़ेगा, जिसमें बेसिक सैलरी टोटल उळउ का कम से कम 50% होनी जरूरी है। इससे प्रॉविडेंट फंड और ग्रेच्युटी के कंट्रीब्यूशन बढ़ेंगे, लेकिन टेक-होम सैलरी कम हो सकती है।…

Read More

भारतीय विमेंस टीम दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन

ब्रह्मास्त्र ढाका भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरा कबड्डी वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छत्तीसगढ़ की रेडर संजू देवी को प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट चुना गया। ढाका में खेले गए फाइनल में टीम शुरूआत से ही पूरी तरह हावी नजर आई। भारत ने पहली बार 2012 में ईरान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। खास बात यह है कि टीम ने वर्ल्ड कप के दोनों सीजन 2012 और…

Read More

इंदौर में बिना लाइसेंस मसाला और अमानक घी पकड़ाया

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पालदा स्थित उद्योग नगर में बड़ी कार्रवाई की। जांच में पता चला कि सहज एंटरप्राइजेज के संचालक युवराज राजानी बिना खाद्य लाइसेंस के मसाले तैयार कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी भी फैली हुई थी। प्योर इंदौरी रेड चिली पाउडर, प्योर इंदौरी कोरिएंडर पाउडर, प्योर इंदौरी टर्मरिक पाउडर, प्योर इंदौरी हींग युक्त जीरावन और राम बंधु मैंगो पिकल के नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी खाद्य पदार्थों की बिक्री तत्काल प्रभाव से…

Read More

चूहों ने काटी वायरिंग, चलती कार में आग

इंदौर में देखते ही देखते बोनट में उठीं लपटें, जल गई पूरी कार ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में चूहों के वायर काटने से चलती कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। घटना बंगाली चौराहे के पास की है। कार चालक और ज्वेलरी कारोबारी हुकमचंद सोनी ने बताया मंगलवार को जब वे बंगाली चौराहा से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने कार में धुआं देखा। वे तत्काल कार से उतरे। उनके उतरते ही कार के बोनट में लपटें उठीं और कुछ देर में आग से पूरी गाड़ी जल गई। घटना के…

Read More

कॉलेज में बस-कारें फूंकी, 4 हजार स्टूडेंट्स का हंगामा

सीहोर। सीहोर के वीआईटी कॉलेज में 4 हजार छात्रों ने हंगामा कर दिया। मंगलवार रात को छात्रों ने कॉलेज परिसर में बस और कारों में आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। वीआईटी कॉलेज जिले के आष्टा में स्थित है। छात्रों का प्रदर्शन भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर है। उनका कहना है कि कॉलेज में घटिया पानी और खाने के कारण कई छात्रों को पीलिया…

Read More