उज्जैन। मासूम बेटी को कमरे में छोड़कर नवविवाहिता ने बाथरूम में शॉवर से रस्सी बांध फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर नवविवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है। चिमनगंज थाना एएसआई मनोहर विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को यादव नगर में रहने वाली मुस्कान पति तरूण प्रजापत 24 साल का शव रस्सी के फंदे पर बाथरूम में शॉवर से लटका होने की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिये…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
2026 के आगाज से पहले महाकाल क्षेत्र में होटलो की चेकिंग -परदेशी पैलेस में मिली अनियमिता, मलिक कर्मचारियों पर केस दर्ज उज्जैन। नववर्ष 2026 का आगाज होने में 20 दोनों का समय शेष बचा है। देशभर से श्रद्धालु नव वर्ष पर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे, उससे पहले पुलिस ने मंदिर क्षेत्र के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए होटल, लॉज और धर्मशालाओं की चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया है। होटल परदेशी पैलेस में अनियमित मिलने पर मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि होटलों पर निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा–निर्देशन पर मंदिर क्षेत्र में बनी होटल लॉज और धर्मशालाओ की चेकिंग का अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान होटल परदेशी पैलेस मैं चेकिंग के दौरान कई अनियमितता होना सामने आई। यात्री रजिस्टर की चैक करने पर पाया गया कि आने–जाने वाले यात्रियों की इंट्री व्यवस्थित रूप से दर्ज नहीं है। कई यात्रियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर नहीं थे। 8 दिसंबर को कमरा नंबर 111 में ठहरे चौधरी नितिन एवं उसके साथ आई महिला यात्री की कोई जानकारी रजिस्टर में उपलब्ध नहीं थी।उक्त महिला की आईडी भी होटल संचालक और कर्मचारियों द द्वारा प्राप्त नहीं की गई। यात्रियों की सूचना पुलिस थाने को भेजी जाती है, उसे रजिस्टर में केवल एक यात्री का नाम दर्ज था, जबकि उसके साथ आए अन्य व्यक्तियों की जानकारी दर्ज नहीं की गई थी। अनियमिता मिलने होटल संचालक यश पिता ध्रुव नारंग निवासी इंद्रालय हाईलेंड कॉलोनी थाना नीलगंगा और होटल कर्मचारी गोविंद पिता गणपतसिंह, निवासी तुलायडा थाना घटिया को थाने लाकर पूछताछ की गई। दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में पाया गया कि होटल संचालक और कर्मचारियों द्वारा धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 223(ए) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटलों, लॉज व अन्य संवेदनशील स्थलों पर चैकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उज्जैन। नववर्ष 2026 का आगाज होने में 20 दोनों का समय शेष बचा है। देशभर से श्रद्धालु नव वर्ष पर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे, उससे पहले पुलिस ने मंदिर क्षेत्र के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए होटल, लॉज और धर्मशालाओं की चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया है। होटल परदेशी पैलेस में अनियमित मिलने पर मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि होटलों पर निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के…
Read Moreसांसद खेल महोत्सव चैंपियनशिप क्रिकेट चैंपियनशिप में महिदपुर रोड टीम रही विजेता
महिदपुर रोड। नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सांसद खेल महोत्सव फीट युवा विकसित भारत 2025 के अंतर्गत उज्जैन आलोट संस दीय क्षैत्र सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में महिदपुर तहसील विजेता रहकर स्कूल का नाम रोशन किया। अतिथियों द्वारा क्रिकेट टीम के कप्तान युवराज सिंह एवं पूरी टीम को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित कि या छात्रों ने महिदपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की युवा शक्ति की खेलों के प्रति बढ़ती रुचि, ऊर्जा और जोश को…
Read Moreएआई के सकारात्मक प्रभाव पर हुई प्रतियोगिता
शुजालपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित इकाई इंटेलेक्चुअल क्लब एवं आई क्यू ऐसी के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमता एआई के सकारात्मक प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. एम वाय अंसारी तथा निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. संजय कुमार प्रजापति, डॉ. सुनील मेवाडा एवं प्रो. अर्चना गवांडे और इंटेलेक्चुअल क्लब के सदस्य छात्र मयंक शर्मा, देवकीनंदन यादव, पंकज सूर्यवंशी, विशाल चौहान, प्रीति राठौड़, अनुचिए निसर्ग गायकवाड उपस्थित रहे।…
Read Moreभारत में अमेरिकी सोयाबीन बेचने की इजाजत मिल सकती है:1 साल बाद हो सकती है ट्रेड डील
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका डील पर चल रही बातचीत के दौरान ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर का कहना है कि भारत ने एग्रीकल्चर सेक्टर को लेकर अब तक का ‘सबसे अच्छा ऑफर’ दिया है।IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी किसानों को भारत के बाजारों तक ज्यादा पहुंच मिले, इसके लिए बातचीत की जा रही है। खासकर ज्वार और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए घरेलू मार्केट खोलने पर चर्चा हो रही है।ग्रीयर ने बताया कि अमेरिकी बातचीत टीम इस समय नई दिल्ली में…
Read Moreक्लस्टर स्तरीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन
बड़नगर। जनपद पंचायत क्लस्टर स्तरीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचायत इंगोरिया के तहसील टप्पा कार्यालय में विधायक जितेंद्र उदयसिंह पण्ड्या की उपस्थिति में किया गया। उक्त जनसुनवाई में विधायक पंड्या ने कहा कि आम जनता कि समस्याओं व शिकायतों को सुनने एवं उनका समाधान की त्वरित कार्यवाही होना चाहिए। जिससे आम जनता को यह संदेश जाये कि उनके आवेदनों एवं समस्याओं पर सुनवाई हो रही हैं। विधायक द्वारा समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर…
Read Moreअवैध जुआ पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 बाइक व नगदी जप्त
ब्यावरा- राजगढ़। राजगढ़ जिले में जुआ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी के निर्देशन में एवं एसडीओपी राजगढ अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में राजगढ पुलिस ने गोपालपुरा से अवैध जुआ खेलते हुए 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 बाइक व नगदी रुपए जप्त किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुरा थाना खुजनेर में बाबूलाल यादव के खेत के समीप लोग ताश पत्तों से रुपये पैसों का जुआ खेल रहे हैं। सूचना…
Read Moreराहुल संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे:भाजपा बोली-उनके लिए ‘LoP’ मतलब लीडर ऑफ पर्यटन
नई दिल्ली।राहुल गांधी 17 दिसंबर को बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के कार्यक्रम में शामिल होंगे।कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आगामी जर्मनी यात्रा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की विदेश यात्रा को लेकर उनकी आलोचना की है। कंगना रनोट, संजय जायसवाल समेत कई भाजपा सांसदों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘LoP’…
Read Moreदिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया:मोदी बोले- दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा
नई दिल्ली। यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर घोषित किया। यूनेस्को ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची जारी की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी शामिल हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है।’ भारत की 15 अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छाऊ नृत्य भी शामिल हैं। ये फैसला उस समय…
Read Moreशिप्रा नदी में डूब रहे मां-बेटे को बचाया:होमगार्ड जवान ने छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला, महाराष्ट्र से आया था परिवार
उज्जैन।शिप्रा नदी में नहाते समय एक महिला और उसका दो वर्षीय बेटा गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद होमगार्ड सैनिक ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह परिवार महाराष्ट्र से महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी पर स्नान के लिए पहुंचा था।यह घटना बुधवार सुबह रामघाट के आरती स्थल पर हुई। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु परिवार के सदस्य नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण महिला और उसका दो वर्षीय पुत्र डुग्गू डूबने लगे।परिवारजनों की…
Read More