सड़क पर युवकों ने मचाया उत्पात:वाहनों में पत्थरों से की तोड़फोड़, भागने के दौरान पकड़ाए बदमाश

इंदौर। मामूली कहासुनी के बीच बदमाशों ने सड़क पर युवकों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बड़े-बड़े पत्थर उठाकर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। यहां बदमाशों की हरकतों को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। लसूडिया के स्कीम नंबर 78 स्थित कोनार्क होटल के सामने रविवार रात दो युवकों के गुट में विवाद बढ़ गया। यहां स्कूटर पर सवार तीन युवकों ने सड़क पर ही दूसरे पक्ष के युवकों से मारपीट शुरू कर…

Read More

कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस गौरवमयी आयोजन

महिदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141 में स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर, झारडा गोगापुर एवं शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। स्थानीय राजपूत धर्मशाला में विधानसभा स्तर के कार्यकतार्ओं को आमंत्रित कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक महेश परमार एवं क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व कार्यकतार्ओं का जिलाध्यक्ष व विधायक द्वारा शाल एवं पुष्प माला से सम्मान अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस…

Read More

राजगढ़ दवा स्टोर अग्निकांड में भारी नुकसान टला

  ब्यावरा-राजगढ़। स्वास्थ्य विभाग के जिला दवा स्टोर में हुई आगजनी की घटना के बाद रविवार को जांच समिति ने राहत भरी रिपोर्ट पेश की है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने स्टोर का सूक्ष्म निरीक्षण किया। जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि अस्पतालों में दवाइयों की सप्लाई पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ेगा। जांच समिति ने किया मौका मुआयना सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में गठित इस समिति में डॉ. एलपी भकोरिया, डॉ. राजीव हरिओध, डॉ.अमित कोहली, डॉ.महेंद्रपाल…

Read More

दो कार भिड़ीं, एक की मौत:मुंबई के दंपती सहित 7 घायल; ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा

इंदौर। उमरीखेड़ा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एमवायएच भेजा गया है। तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही कार और सनावद से इंदौर आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी, उनकी पत्नी सलोनी, अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश पुत्र आलोक चंद निवासी सनावद, चेतराम पुत्र बारेलाल निवासी…

Read More

गुरुद्वारा साहब में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम हुआ

महिदपुर। सरवंशदानी पिता गुरुगोविंद सिंह महाराज के चारों पुत्र अजीतसिंह, जुझारसिंह, जोरावरसिंह, फतेहसिंह, माता गुजरी की शहीदी के निमित श्री गुरुसिंध सभा गुरुद्वारा महिदपुर में विगत दिवस शाम 7.00 बजे वीर बाल दिवस का कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, सिख समाज, पंजाबी समाज, सबकी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के ज्ञानी जी के द्वारा शबद कीर्तन भी किया गया । सरवंशदानी पिता गुरुगोविंद सिंह महाराज के चारों पुत्र अजीतसिंह, जुझारसिंह, जोरावरसिंह, फतेहसिंह, माता गुजरी की शहीदी के निमित आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में उनकी शहादत पर विस्तार से…

Read More

श्रीचित्रगुप्त मन्दिर में महिला चित्रांश शक्ति द्वारा संध्या सक्सेना को अध्यक्ष चुना

ब्यावरा। श्री चित्रगुप्त मन्दिर ब्यावरा जिला राजगढ़ मे गत दिनो समाज अध्यक्ष के दीपक सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सक्सेना, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना मंडी , समाज के मार्गदर्शक संजय सक्सेना झाडला और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम भटनागर के सानिध्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमे समाज के प्रत्येक परिवार ने महिला शक्ति के साथ अपनी उपस्थिति दर्जकर कड़कड़ाती ठंड के मौसम मे उक्त आयोजन को सफल बनाया. इस अवसर पर महिला शक्ति द्वारा कायस्थ समाज की अध्यक्ष श्रीमति निवेदिता श्रीवास्तव…

Read More

हिन्दू सम्मेलन हेतु सकल हिन्दू समाज द्वारा ध्वज स्थापना एव भूमि पूजन किया

ब्यावरा। आगामी 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन के लिए सकल हिन्दू समाज द्वारा श्री अंजनीलाल धाम पर ध्वज स्थापना एव भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर भागवताचार्य पंडित सतीश नागर ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठित समाज ही शक्तिशाली समाज बन सकता है हिन्दू समाज भारत की आत्मा है। जातिगत भेद भाव मिटाकर राष्ट्र एव सनातन धर्म के लिए हिन्दू समाज को एक होकर आगे आना होगा। 11 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या हिन्दू समाज हिन्दू सम्मेलन में भाग लेगा।…

Read More

हिमालय तक सड़क, सुरंगें और एयरस्ट्रिप बना रहा भारत:अमेरिकी मीडिया का दावा- गलवान झड़प के बाद निर्माण; बॉर्डर तक हथियारों की पहुंच आसान होगी

बीजिंग/ नई दिल्ली।भारत हिमालयी इलाके में चीन से होने वाली किसी भी संभावित झड़प से निपटने के लिए सड़कें, सुरंगें और हवाई पट्टियां बनाने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है।रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद इस कदम की शुरुआत हुई थी। उस झड़प ने 2200 मील लंबी बॉर्डर पर भारत की सामान पहुंचाने की व्यवस्था (लॉजिस्टिक्स) की बड़ी कमियों को उजागर किया था।दशकों से चीन ने…

Read More

कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे:खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें

नई दिल्ली।शनिवार को दिग्विजय सिंह ने X पर ये तस्वीर शेयर की थी।दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा-RSS से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है?-रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की:ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट;

कारवाड़ कारवाड़।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे।राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में यात्रा की थी। कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी।राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंची। P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघषीर…

Read More