महिदपुर रोड। ग्राम झुटावद में की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेह लता के बुधवार को सेवानिवृत होने पर ग्राम पंचायत द्वारा उनकी प्रशंस नीय कार्य शैली पर उनका स्वागत किया गया इस दौरान सरपंच शिव सौलंकी उपसरपंच महेश पंड्या सहायक सचिव जितेद्र दूधावत तथा साथी आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प माला पहनाकर कर शाल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया।
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से दिया प्रशिक्षण
महिदपुर। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शीत कालीन सत्र में दुर्गा वाहिनी के सौजन्य से महिदपुर में दण्ड प्रशिक्षण एवं तलवार प्रशिक्षण कैलाश जोशी गुरुजी के सानिध्य में चल रहा है कई बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है एवं आत्मरक्षा के गुर सीख रही है जिला संयोजिका रजनी गुलाटी द्वारा बताया गया कि यह शिविर का चतुर्थ वर्ष है यह जानकारी सह संयोजक सरोज पोरवाल द्वारा दी गई है।
Read Moreश्री स्वर्णगिरी पर्वत परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु हुए सम्मिलित
महिदपुर। प्रतिमाह अनुसार इस माह भी शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के साक्षी श्री स्वर्णगिरिराज जी परिक्रमा स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया से प्रात: 10:00 बजे प्रारंभ होकर पूर्वमुखी वीर हनुमान मंदिर आक्याधांगा, श्री राम बालाजी धाम महू, श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा होते हुए पुन: स्वर्णगिरी धाम चरणमया पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और संतों के लिए जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था ग्रामीण जनों द्वारा की गई। इस बार अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज…
Read Moreहायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
सुसनेर। स्थानीय श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन 29 दिसंबर 2025 सोमवार को विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को छोटे भैया/बहनों द्वारा दोपहर के समय फैंसी ड्रेस, एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें सभी नन्हे मुन्ने बच्चे रंग बिरंगी फैंसी ड्रेस पहनकर आए। एवं प्रात: कालीन शिफ्ट में कक्षा 6 से 12 तक के…
Read Moreभक्त आक्रोशित : 2 साल से गर्भ गृह में वीवीआईपी को प्रवेश, आमजन प्रतिबंध, गर्भगृह में प्रवेश को लेकर फिर उठे सवाल क्या केवल वीवीआईपी के महाकाल?
ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गर्भगृह से दर्शन की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने जूना महाकाल दर्शन का सुझाव रख दिया। व्यवस्था में भेद के बीच बयानों में मतभेद की स्थिति सामने आई है। इसी बीच मंगलवार सुबह वीवीआईपी श्रद्धालु ने मंदिर की व्यवस्था को सराहा और जल चढ़ाने की व्यवस्था पर बयान दिया था उसे लेकर आम श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सिर्फ वीवीआईपी के लिए है आम श्रद्धालु तो जल…
Read Moreशौचालय का पानी घरों तक पहुंचा, पीने वाले 5 की मौत
ब्रह्मास्त्र इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनके नाम नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला पति दिगंबर (74) और सीमा प्रजापत बताए गए हैं। 35 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में नंदलाल, उर्मिला और तारा कोरी शामिल हैं। इन तीनों की मौत डायरिया से होना…
Read More180 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन,ग्लास का पानी नहीं छलका
ब्रह्मास्त्र कोटा कोटा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (वर्जन-2) का फाइनल हाई स्पीड ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रायल के दौरान 16 कोच की यह नई पीढ़ी की ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। ट्रायल के दौरान स्पीड, सेफ्टी और राइड क्वालिटी…
Read Moreप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई:फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रेंड अवीवा बेग
नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है। रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की…
Read Moreइंडिगो पर 458 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी जुर्माना
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त ने 458 करोड़ से ज्यादा का जुमार्ना लगाया है। कंपनी ने बताया कि यह जुर्माना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा है। एयरलाइन के मुताबिक, कुल जीएसटी मांग 458,26,16,980 है। कंपनी ने बताया कि जीएसटी विभाग ने विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) पर टैक्स मांग, ब्याज और जुर्माना लगाया है, साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी…
Read Moreभारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
केंद्र का दावा- जापान को पीछे छोड़ा 2030 तक जर्मनी से भी आगे निकलेंगे केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब 374.5 लाख करोड़) आंका गया है। केंद्र का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 2030 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 649.70 लाख करोड़) तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।…
Read More