AAP नेता की गोली मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला

जालंधर।जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 53 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी।लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत बताया गया।एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है।ओबेरॉय आम आदमी पार्टी (AAP) से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। उनका 11 दिन पहले ही बर्थडे था। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी थी। लक्की ओबेरॉय के साथ खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा चल रहा था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment