खड़ी बस से ड्रायवर गिरा, टूटी कमर की हड्डी

उज्जैन। औंकारेश्वर से उज्जैन के बीच चलने वाली बस पर लक्ष्मण पिता रूपसिंह 45 साल निवासी आगर ड्रायवरी का करता है और बस में ही सोता है। शुक्रवार रात उसने बस जंतर-मंतर के पास खड़ी की थी और उसमें लगा एसी सुधारने के लिये ऊपर चढ़ा। तभी संतुलन बिगड़ने पर नीचे आ गिरा। उसे कुछ लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कमर की हड्डी टूटना सामने आया है।

Read More