नायब सिंह सैनी बनें हरियाणा के नए सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, नाराज अनिल विज नहीं पहुंचे

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हरियाणा के सीएम पद की शपथ ले ली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा कुल पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बता दें, नायब सैनी ने नायब सिंह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वहीं इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।