अस्पताल में डॉक्टर उपस्थित नहीं होने पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ने लगाई फटकार.. दुर्धटना में घायल युवकों को लाए थे शासकीय चिकित्सालय में

आलोट। नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित शिप्रा नदी ब्रिज के पास दसवे घाटे सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार घायलों को राहागीरों की मदद से सिविल हॉस्पिटल आलोट पहुंचाया गया, जहां पर घायलों का उपचार किया गया वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, घटना की जानकारी लगने पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया भी सिविल हॉस्पिटल आलोट पहुंचे जहां पर घायलों का उपचार के दौरान डॉक्टर उपस्थित नहीं होने से नाराजगी जताई, तुरंत ही डॉक्टर को फोन लगाकर मरीजों का उपचार करवाया, दुर्घटना में ग्राम ईसामपुर और बोरखेड़ी के लोग घायल हुए।

शासकीय चिकित्सालय में आए दिन डाक्टर नहीं मिलने की बात सामने आती रहती है ड्यूटी समय में भी डाक्टर अस्पताल में उपस्थित नहीं रहतें है।