पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

महिदपुर। पंचायती राज, सूचना क्रांति के जनक एवं आधुनिक भारत के निमार्ता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ब्लाक कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय आंबेडकर चौक पर कांग्रेसजन की उपस्थिति में मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया ने की। प्रदेश महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने के राजीव गांधी के प्रयास अनुकरणीय हैं। अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार, भारत शर्मा, विक्रमसिंह सिसौदिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, धनसिंह बापू, पार्षद रईस कुरेशी, इकबाल नागोरी,विजय रावल, सोनू जाट, डॉ शाहिद अली, इकबाल दादू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारत शर्मा ने किया व आभार अकरम अहिंगर ने माना।