21 करोड़ 60 लाख की लागत से शामगढ़ स्टेशन का होगा विस्तार

मन्दसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने बता  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 अगस्त को वर्चुअली 500 रेलवे स्टेशनों व कई स्टेशनों के विकास कार्यो का भी शिलान्यास करेंगे। इसके तहत शामगढ़ स्टेशन में 21 करोड़ 60 लाख रूपएं की लागत से विस्तारिकरण सहित अन्य विकास कार्य होंगे।
सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि रेलवे को इंफ्रास्ट्रक्चर व अधोसंरचना के उन्नयन हेतु भारतीय रेलवे निरंतर प्रतिबद्ध है। इस साल के बजट में मध्य प्रदेश को 13.607 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन मिला है। प्रदेश के लगभग 80 स्टेशनों को विश्वस्तरीय अमृत भारत स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई। रतलाम मंडल के 16 स्टेशन को इसमें सम्मिलित किया गया था, जिसमें मंदसौर व नीमच स्टेशन भी शामिल है। अगले चरण में मंदसौर व नीमच के स्टेशनों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। 21 करोड़ 60 लाख रूपएं की लागत से शामगढ़ स्टेशन पर विकास कार्य होंगे, जिनमें 12 करोड़ 50 लाख की लागत से पैदल पुल, लिफ्ट या एस्केलेटर लगाया जाएगा। 1 करोड़ 97 लाख की लागत से ट्रैफिक सकुर्लेशन में सुधार और पिक-अप और ड्रॉप सुविधा के साथ सकुर्लेशन ऐरिया का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 1 करोड़ 47 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण, एचएल पीएफ, पैदल पुल और अन्य कार्यों में सुधार। 2 करोड़ 59 लाख की लागत से दो सीओपी और छोटे आश्रय, शौचालय ब्लॉक का निर्माण, 77 लाख की लागत से स्थानीय संस्कृति और सौंदर्यशास्त्र के अनुरूप सामने के हिस्से का विकास किया जाएगा। वहीं 46 लाख की लागत से आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। 26 लाख की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय सुविधा का विकास किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम शामगढ़ स्टेशन पर 6 अगस्त को प्रात: 9.30 बजे आयोजित किया जाएगा।