लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के आयोजन का सीधा प्रसारण किया

बड़नगर। नगर पालिका परिषद द्वारा मंगलवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के आयोजन का सीधा प्रसारण नगर पालिका सामुदायिक भवन में एल.ई.डी. के माध्यम से किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश वासियों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा सोनी, पार्षद रितेष जैन, पार्षद प्रतिनिधि शांतिलाल गोखरू, राजेश परमार, नपा सीएमओ कमला कोल की उपस्थिति में नगर की छोटी-छोटी बालिकाओं का पुजन कर लाड़ली लक्ष्मी के कार्ड का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर की बालिकाओं द्वारा आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी की प्रस्तुती भी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता आशा श्रीवास्तव, वनमाला शर्मा, सुनिता डाबी सहित नगर पालिका कर्मचारी वाहिद बेग, आलोक शोभावत, कालु कनेरिया उपस्थित थें।