जनपद अध्यक्ष 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया

नीमच | ई कक्ष भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत करने के एवज में उसका 10 परसेंट यानी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ जनपद अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। मामला नीमच जिले की जावद जनपद का है।

जनपद अध्यक्ष जावद 

यहां जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने बलराम जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में एक ई कक्ष भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चारण को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के नेतृत्व में मौके पर कार्रवाई कर रही है।