महाराष्ट्र: 6 घंटे में दो बड़े सड़क हादसे, 7 लोगों ने गंवाई जान

मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा और अहमदनगर जिलों में रविवार को हुए दो भीषण सड़क हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य गंभीर तौर पर घायल हुए है। समृद्धि महामार्ग पर आज रविवार की सुबह एक कार दुर्घटना का शिकार बन गई।

मुंबई कॉरिडोर पर हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान लताबाई पुरूषोत्तम मेहेर, मुकेश अनुज राम मेहेर, आत्मजा मुनोरबोद के तौर पर हुई हैं। पुलिस के मुताबिक आज समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार का एक्सीडेंट हो गया। यह घटना मुंबई कॉरिडोर पर चैनल नंबर-304 के पास हुई। तेज रफ्तार कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
पीड़ित छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।