भारतीय किसान ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे एवं राहत राशि प्रदान करने की मांग

राजगढ़ | भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रभुलाल पटेल, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राम जगदीश दांगी, संगठन मंत्री केसर सिंह गुर्जर आदि के नेतृत्व में राजगढ़ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के चलते बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं चना मसूर धनिया सरसों आदि फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए शासन एवं प्रशासन से फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराए जाने की मांग करते हुए किसानों को अति शीघ्र बीमा राहत प्रदान करने एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की है, आपने कहा कि यदि किसानों की उक्त समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

बाइट:- राम जगदीश दांगी ब्लॉक अध्यक्ष
बाइट :- प्रभुलाल पटेल भारतीय किसान यूनियन

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना

Author: Dainik Awantika