नवजात का शव मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता

 

इंदौर। गांधी हाल परिसर में एक कुत्ता अपने मुंह में नवजात के शव को दबाकर ले जा रहा था। आसपास के लोग यह दृश्य देखकर चकित रह गए। कुछ लोग मदद के लिए वहां आए और उन्होंने कुत्ते के मुंह से नवजात को छुड़वाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार गांधी हाल परिसर में नवजात का शव दफनाया गया था। जिसे श्वान ने खोदकर बाहर निकाला। मौके पर जाकर देखा तो बच्चे के हाथ में महाराजा तुकोजीराव अस्पताल की पर्ची लगी हुई थी।
इसके बाद अस्पताल से जानकारी ली गई तो पता चला कि नवजात की इलाज के दौरान मौत गई थी। शव मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे उसके पिता को सौंप दिया था।
दरअसल, नवजात के माता-पिता मौत के बाद उसे किसी अन्य महिला को दफनाने के लिए देकर गए थे। जिसने यहां दफना दिया होगा।
जांच अधिकारी ने बताया कि गांधी हाल के चौकीदार ने सूचना दी कि नवजात को कुत्ता लेकर यहां आया है। वहां पहुंचे तो कपड़ा ढंका हुआ था। इसके बाद आसपास में जांच की।