कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा दूसरे दिन ग्राम पंचायत महू पहुंची

महिदपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर के नेतृत्व में एव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड त्रिवेदी की उपस्थिति में महिदपुर से ग्राम महू तक निकाली गईं। नवीन बस स्टैंड महिदपुर पर स्थित गांधी प्रतिमा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण बुरड़, शहर अध्यक्ष सगीर बेग, ब्लॉक अध्यक्ष गजराजसिह पँवार ने माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात सभी कांग्रेसजनों की उपस्थिति में राष्ट्र गान जन गण मन गायन के पश्चात पदयात्रा प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड होते हुए नारायणा रोड से ग्राम सेकाखेड़ी,ग्राम लाखाखेड़ी होती हुई ग्राम महू पहुंची। ग्राम महू पहुचने के बाद एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओ को जन जन तक पहुँचाना है एव आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाना है । एक बार फिर जनकल्याणकारी योजनाओं वाली कमलनाथजी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार बनानी है ओर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में राहुल गांधी जी की सरकार बनानी है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव दिनेश जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर के अध्यक्ष भरत शर्मा, झारड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, सेवादल के अध्यक्ष राधेश्याम गोलवी, पार्षदगण कैलाश बगाना, पियूष सकलेचा, बाबा नागोरी, जाकिर भाई, रईस कुरैशी, एन एस यू आई के अध्यक्ष जुगल पांचाल, विवेक जलान्द्रा ने भी संबोधित किया।
इस यात्रा में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द से आंजना,सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौड़, सरपंच शिव सोलंकी, गजराज सिंह पँवार, धनसिह बापू , उपसरपंच महेश पंड्या, किशोर पंड्या, लाल सिह राठौर, अजीज मंसूरी, श्रवण पँवार, लखन पँवार, प्रकाश शर्मा, राजा सेन, शंकर सिह राजपूत, हाकमसिह, शोभाराम सोलंकी, हिम्मत पारेगी, गणपत सिह पटेल, विजय रांवल, सोनू जाट, कुलदीपसिंह रोहिड़ा, हाकमसिंह आंजना, श्रवण आंजना, संतोषसिंह सिसोदिया, अर्जुनसिंह सिसोदिया नाग गुराड़िया, नागुसिह गुर्जर, ईश्वरसिह गुर्जर, उदेसिह गुर्जर, मुकेश पाटीदार, विकास शर्मा, इकबाल भाई रंगरेज, कालूराम मथानिया आदि भी पदयात्रा में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय रांवल ने किया कार्यक्रम का आभार ब्लॉक अध्यक्ष गजराजसिंह पँवार ने माना।