पिपलिया मंडी।तहसील में अल्पवर्षा के चलते रबी की फसल के साथ ही आने वाले दिनों में पीने के पानी की भी गंभीर समस्या होने से इंकार नही किया जासकता है।उक्त बात जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा कांग्रेसनेता बाबुखा मेवाती ने कहते हुवे बताया कि नवम्बर माह में भी तेज गर्मी के कारण जलस्तर तेजी से कम होता जारहा है किसानों को रबी की फसल को सिंचित करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और सरकार ने दो माह बाद वर्ष 2026-27 की अफीम नीति घोषित की है जिससे अफीम जैसी फसल को सिंचित करने में आखरी के समय किसानो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।नीलगाय एवं जंगली सुवरो का भी आतंक खत्म नही होरहा है इस समस्या के समाधान को लेकर भी सरकार पूरी तरह फैल रही है।शर्मा एवं करुण ने यह भी बताया कि अल्पवर्षा से रबी की फसल को जैसे तैसे सिंचित करने में बड़ी संख्या में किसान स्प्रिंकलर का उपयोग कर रहे है इससे भी फसलों को जो पर्याप्त पानी मिलना चाहिए वह नही मिल पायेगा ओर उत्पादन पर भी असर डालने से इंकार नही किया जासकता है।
किसानों के लिए चंबल सिंचाई योजना का लाभ अभी कोसो दूर-जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा एवं कांग्रेसनेता बाबुखा मेवाती ने बताया कि किसानों के सिंचाई के लिए चंबल नदी से सिंचाई योजना लगता है अभी कोसो दूर है ओर यह योजना भी पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है जगह -जगह पाइप लाइन फुट रही है और लाखो गेलन पानी युं ही व्यर्थ बह रहा है।शर्मा एवं करुण ने कहा कि तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन भी देगा।