उज्जैन ।धनतेरस के बाद दूसरा त्योहार रूप चतुर्दशी होगा। इसे नरक चतुर्दशी और काली चौदस भी कहते है। रूप चतुर्दशी का हर महिला को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। आज महिलाएं सोलह श्रंगार करेंगी। जिसके चलते आज सुबह से ही ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के लिए महिलाओं की भीड़ लगेगी। रूप चतुर्दशी एक ऐसा दिन होता है, जब महिलाएं खुद की केयर करने के साथ आराम करती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। श्रृंगार के लिए आठ से 10 दिन पहले ही ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग शुरू हो गई थी। धनतेरस के बाद दूसरा त्योहार रूप चतुर्दशी आता है। इसे नरक चतुर्दशी और काली चौदस भी कहते है। इस वर्ष इस पर्व पर किए जाने वाला अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए दीपदान, कालरात्रि पूजन और रूप सौंदर्य के लिए अभ्यंग स्नान अलग-अलग दिन होगा।
ज्योतिर्विदों के अनुसार इस पर्व पर यमराज के साथ भगवान कृष्ण और मां काली का भी पूजन किया जाता है।
ज्योतिर्विद पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास गुमानदेव हनुमानगढ़ी के गादीपति ने बताया की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज 7 नवंबर को सुबह 10.33 मिनट से शुरू होगी जो कि 8 नम्बर को सुबह 10.49 बजे तक रहेगी।
ज्योतिर्विद पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास ने आगे बताया कि शनिवार की पूरी रात्रि चतुर्दशी तिथि रहने से यह दिन और भी विशेष बन रहा है।
रूप चतुर्दशी का है पौराणिक महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार नरकासुर नाम के राक्षस ने अपनी शक्ति से देवताओं, ऋषि मुनियों और 16 हजार 100 कन्याओं को बंधक बना लिया था।नरकासुर के अत्याचारों से दुखी होकर साधु और देवता श्रीकृष्ण के पास पहुंचे। तब भगवान कृष्ण ने सत्यभामा की मदद से नरकासुर राक्षस का वध कर कन्याओं को मुक्त कराया।
इसी खुशी में कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक ‘चतुर्दशी मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन शाम के समय घर के मुख्यद्वार पर यम के नाम का दीपक जलाया जाएगा। रूप चतुर्दशी को छोटी दिवाली भीं कहते हैं क्यो की इस दिन से घर के बाहर दीपक लगना शुरू हो जाते हैं।
आज के दिन दीपदान करने से यम की यातना नहीं देखना पड़ती है
उज्जैन में रामघाट पर स्थित यमराज धर्मराज के मंदिर पर जाकर दीपदान करना चाहिए अन्यथा दक्षिण दिशा में तिल के तेल के दिये लगाकर भी यमराज को प्रसन्न किया जा सकता है। इस दिन दीपदान करने से यम यातना नहीं देखना पड़ती है।
ब्यूटी पार्लर पर लगेगी महिलाओं की भीड़
शहर के फ्रीगंज स्थित मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की संचालिका सोनिया सहगल ने बताया कि धनतेरस के बाद और दिवाली के ठीक पहले रूप चतुर्दशी का त्योहार आता है। इस दिन महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बदलते परिवेश के साथ अपने आप को सुंदर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर आती हैं और अलग-अलग प्रकार के मेकअप करवाती है। इस दिन ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ लगेगी ।