हिंगोरिया में खेत पर हुए विवाद में भाजपा जिला मंत्री सहित छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

नीमच । जिले के हिंगोरिया क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ बंधाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि खेत पर हुए विवाद के दौरानआरोप है कि इरा दौरान गाली-गलौज और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। शिकायतकर्ता ने लकड़ी से हमला करने और चोटें आने का भी आरोप लगाया है।उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। एफआईआर के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। शिकायतकर्ता खेत पर मौजूद था, तभी जमीन संबंधी विवाद को लेकर रोशन वर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।बधाना थाने में एफआईआर क्रमांक 0358/2026 दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (ए) की धारा FIR 115(2), 296(), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा के अलावा नवीन वर्मा, संदीप वर्मा, मोहित गोयल, दिव्यप्रकाश गोयल और राकेश साल्वी के नाम शामिल हैं। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक आनंद निषाद को सौंपी गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment