बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंगलवार को घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें 05 प्रतिष्ठानों होटल से कुल 06 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रूद्र कैफे बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर भरा हुआ, मां नर्मदा जी होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली, खुशनीया बिरयानी होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर आधा भरा हुआ, लवकुश होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली तथा सांवरिया होटल बड़वानी से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई है। जप्त सामग्री की कुल कीमत 13200 रुपये है। उक्त जांच में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भूरमल बामने शामिल रहे।
घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई : 06 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त