इंदौर।इंदौर के स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम कर रहे 175 डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त कर दिए गए हैं।
CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। अब संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग देनी होगी। ऐसा करने के बाद ही उन्हें अक्टूबर का वेतन मिलेगा।तत्काल कार्यमुक्त कर मूल जगह भेजने के निर्देश-आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अटैच कर्मचारियों को उसी दिन कार्यमुक्त कर उनकी मूल पदस्थापना पर भेजना होगा। इसकी जानकारी CMHO कार्यालय को भी देनी होगी। वेतन आहरण केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों के मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के बाद ही अक्टूबर का वेतन आहरित किया जाए।