उज्जैन। नागदा में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान गुरूवार-शुक्रवार रात डेढ़ बजे थाना प्रभारी ने टीम के साथ आग की लपटों से घिरे मकान की ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार का रेस्क्यू कर तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि रात में नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी टीम के साथ हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि कारतूस ढाबे के पास एक मकान में भीषण आग लगी है। ऊपरी मंजिल से बचाव-बचाव की आवाज आ रही है। थाना प्रभारी पेट्रोलिंग टीम के साथ ढाबे के पास पहुंचे। 2 मंजिला मकान का ग्राउंड फ्लोअर पूरी तरह से आग में घिर हुआ था। हाईवे पर फायर बिग्रेड आने में समय लगता। इससे पहले थाना प्रभारी ने टीम के साथ परिवार के 3 सदस्यों को बचाने के लिये रेस्क्यू की शुरूआत की और कुछ लोगों को बुलाकर नीचे सुरक्षित घेरा बनाया। तीनों सदस्यों को करीब 15 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के लिये कहा। कुछ देर में एक-एक कर तीनों को सुरक्षित आग के बीच से बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी गवरी ने बताया कि सुरक्षित बचाये गये परिवार में पदमसिंह उनकी पत्नी नेहाकुंवर और पुत्र युजीत सिंह थे। परिवार आॅयल-ग्रीस का कारोबार करता है। मकान के नीचे आॅयल की 140 बाल्टी रखी थी। आग शार्ट सार्किट से लगी थी, जिसके चलते आॅयल के साथ ग्रीस के बाल्टियां पूरी तरह स्वाहा हो गई थी।
थाना प्रभारी ने टीम के साथ किया रेस्क्यू मकान में लगी थी आग, ऊपरी मंजिल था परिवार