नेपानगर। चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। नेपानगर-अंबाडा सड़क मार्ग पर देर रात हुई इस घटना में चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान