कालापत्थर चौराहा पर कार-बस के बीच हुई टक्कर:शिकायत दर्ज

कालापत्थर चौराहा पर कार-बस के बीच हुई टक्कर
उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कालापत्थर चौराहा पर मंगलवार-बुधवार रात कार और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। घटनाक्रम के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। कार क्षतिग्रस्त होने पर उसमें सवार सन्नी पिता जगदीश चौकसे निवासी आदर्श बिजासन नगर इंदौर नानाखेड़ा थाना पहुंचा और बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाली यात्री बस का पता लगाने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये है। बस-कार की टक्कर होने का एक मामला बुधवार सुबह सामने आया, स्कूली बस और कार के बीच सिंहस्थ बायपास मार्ग पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास टक्कर हुई थी। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और कुछ स्कूली बच्चों को हल्की चोंट लगी थी, लेकिन मामला देर शाम तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment