राजसी सवारी से पहले कंठाल से सती गेट तक मार्ग को नया स्वरूप देने कार्य जोरों पर  नगर निगम की टीम दिन-रात जुटी  गुरुवार तक पेवर ब्लॉक व कोबल स्टोन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य, 5 सितंबर तक फिनिशिंग और सफाई होगी पूर्ण

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में कंठाल चौराहा से सती गेट होते हुए छत्री चौक तक करीब 450 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 15 मीटर चौड़ाई में विकसित किए गए इस मार्ग को अब 7 सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी के अनुरूप अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
राजसी सवारी को देखते हुए निगम की विशेष तैयारी 7 सितंबर को बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और कार्य एजेंसी की टीमें दिन-रात मौके पर जुटी हुई हैं। शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। निगम का प्रयास है कि सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित मार्ग मिले तथा बाबा महाकाल की सवारी का मार्ग भव्य एवं आकर्षक नजर आए। सती गेट को मिलेगा हेरिटेज लुक सती गेट क्षेत्र को आकर्षक एवं हेरिटेज स्वरूप देने के लिए दोनों ओर लगभग 25-25 मीटर, यानी कुल 50 मीटर क्षेत्र में कोबल स्टोन लगाए जा रहे हैं। कोबल स्टोन का कार्य पूरा होने के बाद सती गेट एवं आसपास का क्षेत्र अधिक सुंदर दिखाई देगा और इसकी ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप स्वरूप विकसित होगा। कंठाल चौराहे पर पेवर ब्लॉक और अंडरग्राउंड लाइटिंग कंठाल चौराहे को भी व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चौराहे पर अंडरग्राउंड लाइट शिफ्टिंग का कार्य भी किया गया है। इससे क्षेत्र में तारों के जाल से निजात मिलने के साथ चौराहे का दृश्य स्वरूप बेहतर होगा।गुरुवार तक मुख्य कार्य, 5 सितंबर तक पूरी तैयारी का लक्ष्यनगर निगम ने कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त टीमों को मैदान में उतारा है। बुधवार रात से गुरुवार तक सती गेट पर कोबल स्टोन और कंठाल चौराहे पर पेवर ब्लॉक लगाने का मुख्य कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 4 सितंबर से पूरे मार्ग पर फिनिशिंग, साफ-सफाई एवं अन्य शेष कार्य तेजी से किए जाएंगे। निगम ने 5 सितंबर तक संपूर्ण मार्ग को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि राजसी सवारी से पहले मार्ग का प्रत्येक कार्य पूरा हो सके।आयुक्त कर रहे सतत मॉनिटरिंग नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की टीमें दिन-रात मौके पर रहकर काम को गति दे रही हैं। चौड़ीकरण के साथ मार्ग के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेवर ब्लॉक, कोबल स्टोन और सफाई कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। राजसी सवारी से पहले कंठाल से सती गेट होते हुए छत्री चौक तक का मार्ग न केवल आवागमन की दृष्टि से अधिक सुगम होगा, बल्कि नए स्वरूप में श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment