हनी ट्रैप मामले में पूरक चालान पेश:श्वेता ने तैयार किया था गिरोह, रेशू के साथ ब्लैकमेलिंग की

इंदौर। प्रदेश में सात साल पहले सामने आए चर्चित हनी ट्रैप कांड की परछाई एक बार फिर सत्ता और प्रशासन के गलियारों तक पहुंचती नजर आ रही है। इंदौर से जुड़े ब्लैकमेलिंग कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पुराने हनी ट्रैप प्रकरण से जुड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। जांच में श्वेता विजय जैन और सागर की रेशू चौधरी के बीच संपर्क की कड़ी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
                                                                                                           दरअसल इस मामले में पुलिस ने 14 अगस्त को कोर्ट में चालान पेश किया है। इसमें अब तक की जो जांच की गई है उससे जुड़े तथ्य और मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। मामला शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर से कथित ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से जुड़ा है।मामले में अभी भी क्राइम ब्रांच की जांच जारी है, लेकिन पूरक चालान में उल्लेख है कि हनी ट्रैप-1 की सरगना श्वेता जैन ने जेल में ही संगठित गिरोह तैयार कर लिया था।पुलिस जांच में रेशू चौधरी को इस नेटवर्क की प्रमुख कड़ी माना जा रहा है। मामले में रेशू सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment