खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कैबिनेट मंत्री चौहान

आलीराजपुर। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं एवं खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई।बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिलने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। साथ ही कुछ विक्रेताओं द्वारा हितग्राहियों को यह कहकर भ्रमित किया जा रहा है कि शासन से खाद्यान्न सामग्री का आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि माह अगस्त एवं सितंबर का खाद्यान्न पूर्व से ही आवंटित किया जा चुका है। इसके बावजूद इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होना विक्रेताओं की लापरवाही को दर्शाता है।मंत्री श्री चौहान ने सभी उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। सभी उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक की जानकारी बोर्ड पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए, ताकि हितग्राहियों को उपलब्ध सामग्री एवं स्टॉक की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment