मोहन भागवत का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश’:HAFने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की

न्यूयॉर्क।RSS प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रम से पहले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।HAF ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से सतर्क रहने, आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है।दरअसल, भागवत के कार्यक्रम का न्‍यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत कुछ संगठनों ने विरोध किया है। HAF ने कहा, कुछ लोग कार्यक्रम को रद्द कराना चाहते हैं।

इसके बाद HAF ने मेयर ममदानी से कार्यक्रम की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment