वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से जुड़े लेक ओंटारियो का नाम बदलने की बात कही है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इसका नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ रखने पर विचार कर रहे हैं।
लेक ओंटारियो अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे पर 50% टैरिफ लगा दिया है।न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, लेक ओंटारियो का नाम बदलने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है और न ही औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई है।