*बुरहानपुर– सरकारी योजनाओं में ढिलाई और अफसरों की लापरवाही पर नेपानगर विधायक *मंजू राजेंद्र दादू* का सख्त तेवर देखने को मिला। खकनार विकासखंड के सीवल, अंबाडा और सिरपुर सेक्टर की ग्राम पंचायतों की विकास एवं हितग्राही योजनाओं की समीक्षा बैठक में विधायक ने साफ कहा कि अब फाइलों में नहीं, जमीन पर विकास दिखना चाहिए।विधायक ने दो टूक कहा, _”बहाने नहीं, समय पर परिणाम चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तय समय में पहुंचना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”_
*गैरहाजिर अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश-समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री (आरईएस) और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक के अनुपस्थित रहने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, _”समीक्षा बैठकें केवल औपचारिकता नहीं हैं। अनुपस्थित रहकर अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेही से बच नहीं सकते।”_बैठक में वीबी-जी राम जी योजना, मनरेगा, पीएम आवास, पांचवें एवं पंद्रहवें वित्त आयोग तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना की बिंदुवार समीक्षा हुई। मनरेगा में अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने सभी लंबित कार्य तत्काल पूरे कराने के निर्देश दिए। पिछले वर्ष खराब प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के विरुद्ध कार्रवाई के भी आदेश दिए।
60:40 अनुपात खराब होने के बावजूद नई तकनीकी स्वीकृतियां जारी करने पर सवाल उठाते हुए उपयंत्रियों को निर्देश दिए कि केवल जनहित के आवश्यक कार्यों की ही स्वीकृति जारी हो।