वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई: बेंच ने केंद्र और-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

नई दिल्ली।दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज देने की मांग की गई है।इसे लेकर जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। बार एसोसिएशन के बहिष्कार के कारण सरकार की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं होने के कारण सुनवाई कल होगी।
याचिकाकर्ता राकेश कुमार सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि भूख हड़ताल से वांगचुक की तबीयत बिगड़ रही है। कोर्ट को अर्जेंट सुनवाई करनी चाहिए।वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment