जगोटी।केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को कतिपय बड़े अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदार के धीमी गति व स्तरहीन कार्य से पलीता लग रहा है, तीन साल पहले हर घर घर नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकांश गांवों में सीमेंट कांक्रीट की खोदी गई आंतरिक सड़कों को जर्जर कर जहां गांवों का आंतरिक सौंदर्य नष्ट कर दिया गया वहीं गांव में आवागमन भी पीड़ादायक बना दिया है। महिदपुर तहसील के बड़े गांव जगोटी में तीन साल बाद भी दो तिहाई आबादी नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति नहीं कर पा रही है अधिकांश घरों तक नल कनेक्शन का काम भी पूरा नहीं हो पाया है, तीन साल पहले जिन घरों में कनेक्शन दिए थे उनमें से आधे से अधिक पाइप की छड़ें टूट गई है एक तिहाई आबादी को नलों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है वहां पर भी मुख्य पाइप लाइन जगह जगह लीकेज होने से सड़कों पर पानी व्यर्थ बह रहा है। जनपद पंचायत महिदपुर की पिछली बैठक में जनपद सदस्य जगदीश पंवार ने यह मुद्दा उठाया व ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जल जीवन मिशन के तहत अधिकांश गांवों के यही हाल है, पीएचई व जल निगम के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते जहां गांवों में पेयजल आपूर्ति का काम बेहद धीमी गति से हो रहा है वहीं सी एम हेल्प लाइन पर गुणवत्ता विहीन कार्यों की आधा दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हुई है। क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
जल जीवन मिशन का कार्य तीन साल बाद भी अधूरे: ग्रामीण हो रहें परेशान