नई दिल्ली।देश में मानसून की एंट्री लेट हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका में कम दबाव वाली तूफानी हवाओं के चलते मानसून 7 दिन बाद ही केरलम के तट पर पहुंच सकेगा।केरलम के तट पर मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक ही मानसून आने का अनुमान जताया था। इस तरह पिछले अनुमान से मानसून करीब 10 दिन बाद देश में एंट्री करेगा।इस साल बारिश भी सामान्य से कम होगी। मौसम विभाग ने 29 मई को बताया गया कि इस बार देश में औसतन 78 सेंटीमीटर ही बारिश हो सकती है। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था।IMD के मुताबिक जून-जुलाई में भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। आमतौर पर उस वक्त तापमान 30-35 डिग्री तक रहता है। इस बार 3 डिग्री ज्यादा टेंपरेचर रहेगा।
मानसून 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा:तूफानी हवाओं ने रोका; कम बारिश का अनुमान