बातचीत के दौरान हुआ विवाद:युवक की चाकू मारकर हत्या…, आरोपियों को तलाश रही पुलिस

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।बातचीत के दौरान हुआ विवाद-जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। कुछ युवक इलाके में बातचीत कर रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।विवाद के दौरान स्थिति उग्र हो गई। इसी दौरान चाकू से हमला किया गया, जिसमें मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त घायल मोहित को तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई युवक आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment