लहसुन व्यापारी का शव मिला, 5 पर FIR:थाने के सामने बॉडी रखी; लेन-देन मामले में हत्या का आरोप

रतलाम। जिले के नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक एक दिन पहले से घर से लापता था। हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोपहर में शव को नामली थाने के बाहर रखकर आक्रोश जताया।मृतक की पहचान शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ (27) निवासी सेमलिया रोड, नामली के रूप में हुई है। वह लहसुन का व्यापारी था।बुलाकर ले गए थे साथ, फिर नहीं लौटा घर- मृतक के छोटे भाई प्रदीप राठौड़ के अनुसार, शिवम बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। पराग शर्मा समेत दो से तीन लोग उसे घर से बुलाने आए थे और वह उनके साथ बाइक से चला गया।दोपहर में प्रदीप महू-नीमच रोड स्थित अनाज मंडी के पास अपने गोदाम गया, लेकिन शिवम वहां नहीं मिला। रात करीब 10 से 12 बजे के बीच अनुराग अग्रवाल दो-तीन लोगों के साथ घर आया और शिवम के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज भी की। परिजनों का आरोप है कि शिवम की हत्या की गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment