बच्चा चोरी की अफवाहें:सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल; पुलिस कर रही जांच

उज्जैन।सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच उज्जैन और नागदा से दो वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में दो अलग-अलग युवकों को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ा गया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र की गरीब निवास कॉलोनी से सामने आए एक वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिख रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जिसके बाद उसे बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के साथ मारपीट भी की गई थी।महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने इस संबंध में स्पष्ट जानकारी न होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह किस उद्देश्य से क्षेत्र में आया था और क्या मामला वास्तव में बच्चा चोरी से जुड़ा है या यह केवल एक अफवाह है।इसी तरह का एक अन्य वीडियो नागदा से वायरल हुआ है। इसमें भीड़ एक युवक को बच्चा चोर बताकर घेरे हुए हैं। वीडियो में युवक की गोद में एक बच्चा भी दिख रहा है, जो खुद को नागदा का निवासी बता रहा है। जब बच्चे से पूछा जाता है कि क्या सामने खड़ा व्यक्ति उसका पिता है, तो वह सहमति देता है।वायरल वीडियो में युवक भीड़ को समझाते हुए कह रहा है कि वह तीन साल बाद अपने बच्चे से मिलने आया है और बच्चा उसी का है। हालांकि, इसके बावजूद भीड़ युवक को पकड़े हुए नजर आती है।दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा  जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके और अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment