उज्जैन।विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य सजावट की तैयारियां हैं। बाबा महाकाल का दरबार सात समंदर पार से मंगाए गए विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। सजावट के लिए बेंगलुरु से पहुंचे 200 से अधिक कलाकार 40 से ज्यादा प्रजातियों के फूलों का उपयोग कर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप दे रहे हैं।हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं फूल-महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष महाकालेश्वर मंदिर को बेंगलुरु से आए कलाकार निशुल्क विदेशी फूलों से सजाते हैं। इस बार भी भगवान महाकाल का दरबार 40 से अधिक प्रजातियों के फूलों से सुसज्जित किया जा रहा है।करीब 200 कलाकार मंदिर के नंदी हॉल को आकर्षक फूल सज्जा से सजा रहे हैं। खास बात यह है कि लाखों रुपए की लागत से अधिकांश फूल हवाई मार्ग से पहले बेंगलुरु और फिर इंदौर लाए गए हैं। शनिवार शाम तक महाकाल का आंगन पूरी तरह विदेशी फूलों से सजा हुआ नजर आएगा।
विदेशी फूलों से सज रहा महाकाल मंदिर:सिंगापुर-हांगकांग समेत चार देशों से आए फूल