राजगढ़। जिले की गोरखपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत रोज्या में जल अर्पण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने सतत एवं शुद्ध जल आपूर्ति की खुशी में अपने घरों के बाहर रंगोलियां सजाईं तथा नल कनेक्शन के समीप दीप प्रज्वलित कर ह्लजल दिवालीह्व मनाई। शुक्रवार को जल अर्पण दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मिडिल स्कूल परिसर से ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ। साथ ही इसमें बच्चे जल संरक्षण संबंधी नारों की तख्तियां लिए अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे, उनके पीछे कन्याएं मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं जल निगम के अधिकारी- कर्मचारी जल संरक्षण, जल बचाव और जल कर भुगतान के प्रति जागरूकता के नारे लगाते हुए सम्मिलित हुए। रैली पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्राम पंचायत परिसर में संपन्न हुई। इसके पश्चात मुख्य समारोह आयोजित हुआ। अतिथियों ने अपने संबोधन में योजना के सफल संचालन हेतु नलों में टोंटियां लगाए रखने, जल की बबार्दी रोकने तथा समय पर जल प्रभार राशि जमा करने का आह्वान किया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर को पानी की गुणवत्ता जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्यामसिंह दांगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जल निगम महाप्रबंधक उमाकांत चौधरी एवं पूर्व सरपंच भारत सिंह वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जगदीश दांगी ने की।
जल अर्पण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित