सुसनेर। संतोष कैथोलिक हाई स्कूल की पूर्व छात्रा स्नेहा मालवीय के उकरऋ में चयनित होने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां स्नेहा का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्कूल मेनेजर रेवरेन्ट फादर शिबुश, प्रिंसिपल सिस्टर जोसना जोस, वाइस प्रिंसिपल सुनील जैन तथा पीआरओ महेश सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्नेहा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उल्लेखनीय है कि स्नेहा मालवीय ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
संतोष कैथोलिक स्कूल में पूर्व छात्रा स्नेहा मालवीय का भव्य स्वागत