सरकार एवं संगठन के 2 माह के गहन मंथन से निकला सार एल्डरमैन ,जनभागीदारी समितियों में नियुक्तियां शीघ्र  – क्षेत्रीय स्तर पर नेताओं और संगठन में समन्वय बैठाया जाएगा

 

भोपाल। उज्जैन

मप्र के स्थानीय निकायों और शिक्षण संस्थानों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार और संगठन के बीच  दो माह के गहन मंथन के बाद इसको लेकर स्थिति तय हुइर्‍ है। अब नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। क्षेत्रीय स्तर पर नेताओं और संगठन में समन्वय बैठाया जाएगा। इसके बाद एल्डरमेन,जनभागीदारी समितियों में नियुक्तियां शीघ्र ही की जाना है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक जनभागीदारी समितियों और एल्डरमैन की नियुक्ति विधायकों की पसंद को ध्यान रखकर की जानी है। इसके चलते विधायकों से नाम भी मांगे जा रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों हुई विधायक दल की बैठक में जनभागीदारी, रोगी कल्याण और एल्डरमेन की नियुक्तियां जल्द किए जाने की बात कही थी। संगठन और जिलों के वरिष्ठ नेताओं से समन्वय के बाद ये राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी।

लक्ष्य 2027-

पार्टी वर्ष 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और उसके बाद एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दे रही है, जिससे कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ काम करें।

जनभागीदारी समितियों का कार्यकाल पूरा-

प्रदेश के 500 से अधिक सरकारी कॉलेजों में वर्ष 2022 में जनभागीदारी समितियों में नियुक्तियां की गई थीं। इनका कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। गत 3 नवंबर को 300 से अधिक जनभागीदारी समितियों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अन्य कॉलेजों की जनभागीदारी समितियों का कार्यकाल भी जल्द पूरा हो जाएगा। इसके चलते सरकार ने नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अंत में निगम,मंडल, प्राधिकरण-

इसके साथ ही नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में नवंबर में अधिकतर नियुक्तियां पूरी करने की प्रक्रिया भी तय हो चुकी है। इस प्रकार प्रदेशभर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े सक्रिय नेताओं को स्थानीय शासन में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इन नियुक्तियों के बाद निगम, मंडल और प्राधिकरणों में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों शुरू हो जाएंगी।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment