यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्ज भी शामिल होंगे।इस बैठक की मेजबानी ब्रिटिश PM स्टार्मर कर रहे हैं। यह मीटिंग बंद कमरे में होगी। चारों नेता यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और अमेरिका के नेतृत्व वाली शांति प्लान पर चर्चा करेंगे। ये लीडर्स ट्रम्प के पीस प्लान पर राजी नहीं हैं।नेताओं का कहना है कि इस प्लान में यूक्रेन को जमीन छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सकता है। यूरोपीय देशों को डर है कि इस प्लान से रूस को ज्यादा फायदा है और भविष्य में रूस फिर हमला कर सकता है।दूसरी ओर ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने जेलेंस्की पर जंग लंबा खींचने का आरोप लगाया। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक उन्होंने कहा कि जेलेंस्की को डर है कि अगर युद्ध खत्म हुआ तो वो फिर कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।फ्रांस के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज (सबसे बाएं), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (बाएं से दूसरे), यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (दाएं से दूसरे) और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर (सबसे दाएं)।ट्रम्प के बेटे बोले- यूक्रेन रूस से ज्यादा भ्रष्ट-ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने 7 दिसंबर को कतर में आयोजित दोहा फोरम में कहा कि जेलेंस्की जानबूझ जंग खत्म नहीं कर रहे हैं। ट्रम्प जूनियर ने चेतावनी देते हुए कहा की ट्रम्प यूक्रेन जंग से पूरी तरह पीछे हट सकते हैं।उन्होंने आगे कहा- यूक्रेन के अमीर और भ्रष्ट लोग देश छोड़कर भाग गए हैं, लड़ने के लिए सिर्फ गरीब और आम लोग छोड़ दिए गए हैं। जब तक अमेरिका पैसा देता रहेगा, यूक्रेन शांति नहीं लाना चाहेगा। ट्रम्प जूनियर ने यूक्रेन को रूस से ज्यादा भ्रष्ट बताया।लंदन में काउंटर-प्लान बना सकते हैं यूरोपीय नेता-जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स अमेरिकी प्लान में बड़े बदलाव करवाने की रणनीति बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य गारंटी और भविष्य में रूस के हमले रोकने के ठोस उपायों पर जोर दिया जाएगा।ब्रिटेन के मंत्री पैट मैकफेडन ने बैठक को लेकर कहा था कि हमें कागज की शांति नहीं, जमीन पर शांति चाहिए। यूरोप का अपना काउंटर-प्लान आने की पूरी संभावना है।उन्होंने आगे कहा- युद्ध का तीसरा साल चल रहा है और आज का दिन तय करेगा कि 2026 में यूक्रेन का नक्शा कैसा होगा।यूक्रेन जंग रोकने ट्रम्प का 28 पॉइंट प्लान-अमेरिका ने 21 नवंबर को 28 प्वाइंट का पहला शांति प्लान पेश किया था। प्लान के मुताबिक यूक्रेन को अपना लगभग 20% हिस्सा रूस को देना होगा। इसमें पूर्वी यूक्रेन का डोनबास का इलाका शामिल है। यूक्रेन मात्र 6 लाख जवानों वाली सेना ही रख सकेगा।
नाटो में यूक्रेन की एंट्री नहीं होगी। नाटो सेनाएं यूक्रेन में नहीं रहेंगी। प्लान में कहा गया है कि रूस द्वारा शांति प्रस्तावों को मानने पर उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा। साथ ही यूरोप में जब्त की गई लगभग 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति भी डीफ्रीज होगी।
