चाकूबाजी में घायल ने रची अपहरण की झूठी कहानी

उज्जैन। खाकचौक मैरिज गार्डन में हुई चाकूबाजी में घायल ने शनिवार सुबह अस्पताल में अपने दोस्त के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। जबकि पुलिस रात में ही उसके दोस्त के बयान दर्ज कर आपसी विवाद का मामला दर्ज कर लिया था।
गणेश टेकरी पटेल नगर में रहने वाला संदीप पिता राजेन्द्रसिंह मकवाना शुक्रवार-शनिवार रात चाकूबाजी में घायल हो गया था। उसे दोस्तों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह मीडिया ने घायल से जानकारी प्राप्त की तो उसने बताया कि वह संत शिरोमणि गार्डन खाक चौक पर आयोजित शादी में गया था। रात 1 बजे खाना खाने के बाद लौट रहे थे उसी दौरान दोस्त हनी गेहलोत को कुछ युवको ने रोक लिया और गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। युवको से जबरदस्ती हनी को ले जाने का कारण पूछा तो उन्होने बड़े भैय्या ने बुलाया है बताया। उसने दोस्त को छुड़ाने का प्रयास किया तो चाकू से महला कर दिया। युवक को जबदरस्ती ले जाने और चाकूबाजी होना सामने आने पर जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि घायल युवक झूठ बोल रहा है। किसी को जबदस्ती नहीं ले जाया गया था। घायल और उसके साथी का गार्डन में ही कुछ युवको से विवाद हुआ था। चाकू मारने वाले भी शादी में आये थे। घायल गार्डन में उनका रूम खुलवाकर घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसके चलते विवाद हुआ है। चाकू मारने वाले अज्ञात है, जिनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। रात में ही घायल संदीप के दोस्त हर्षित गेहलोत की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। उसके द्वारा दी जा रही जानकारी सही नहीं है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment