\
उज्जैन। उज्जैन ही ऐसी नगरी है जहां शिव ओर शक्ति दोनों विराजित हैं ओर यहां मां क्षिप्रा सबका मोक्ष करती है, इसी पुण्य पावन धरा पर शिव महापुराण कथा का आयोजन होना, मानव के संपूर्ण जीवन को सार्थकता प्रदान करता है।
यह बात झलारिया मठ में 2 मई से 8 मई तक आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा में जावद नीमच निवासी पंडित आचार्य रूद्र देव त्रिपाठी महाराज ने कही। उज्जैन में बाबा महाकाल की सन्निधि में इस कथा का आयोजन बेगू राजस्थान निवासी प्रेमलता चंद्र कुमार झवर के वैवाहिक 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित डॉ. दिनेश त्रिवेदी ने शिव महापुराण का पूजन करते हुए बताया कि बाबा महाकाल स्वयंभू होकर के विश्व की रक्षा करते है तथा विश्व व्यापी है। बाबा महाकाल की महिमा बहुत निराली है। इस अवसर पर महाकाल शयन आरती भक्त परिवार के संरक्षक अध्यक्ष महेंद्र कटिहार, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नगर उपाध्यक्ष शैलेश दुबे, पंडित सुभाष व्यास, पंडित शिवम व्यास एवं जितेंद्र गंगवार आदि ने व्यास पीठ पर शिव महापुराण कथा की पोथी का पूजन किया। तत्पश्चात महाआरती की गई।