उज्जैन। प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर व संगीतकार प्रतीक श्रीवास्तव उज्जैन प्रवास के दौरान मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन पुरोहित रूपम शर्मा व नवनीत शर्मा ने सम्पन्न करवाया। उल्लेखनीय है कि शहनाज बाबा महाकाल की परम भक्त है। उन्होंने भगवान महाकाल पर कई भजन भी गाए है। वे जब भी उज्जैन आती है तो बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती है। वे यहां शांति पैलेस के पीछे बने अष्ट विनायक मंदिर के उद्घाटन समारोह में भजनों की प्रस्तुति देने आई थी। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के मंदिरों में भी देव-दर्शन किए। नंदीहॉल में बैठकर उन्होंने परिवार के संग आराधना की।
संबंधित समाचार
-
तहसील परिसर में 4 घंटे तक धरने पर बैठे विधायक: किसानों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
तराना।किसानो की मांगों को लेकर समस्त कांग्रेस संगठन द्वारा पुराने पेट्रोल पंप से एस डी एम... -
पोस्ट ऑफिस की छीनी गई जनसुविधा पुनः वापस देने हेतु केन्द्रीय मंत्री से मांग
महिदपुर। महिदपुर शहर के बीच बाजार में वर्षो से संचालित पोस्ट आफिस की व्यवस्था आम जनता... -
फांसी लगाने वाली युवती की 5 दिन बाद मौत, दो पहिया वाहन चोरी
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी में सोमवार दोपहर को छाया पति शिवम नाथ 18...